Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जलजीवन मिशन से करिहापहर के ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिली राहत
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260821 WA0016
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260821 WA0015
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260821 WA0014
शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया खरसिया के गांवों का मैदानी निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260821 WA0013
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को चाय ठेला लगाने की नौबत, रायगढ़ में स्थानीय रोजगार नीति की मांग तेज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260821141243
खरसिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने बजरंग आरा मिल को किया सील
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जलजीवन मिशन से करिहापहर के ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिली राहत

जलजीवन मिशन से करिहापहर के ग्रामीणों को पेयजल संकट से मिली राहत

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240705 WA0048

रायपुर, 05 जुलाई 2024/ जलजीवन मिशन योजना अंतर्गत दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में हर घर जल का सपना साकार हो रहा है। इस योजना से जिले के दूरस्थ अंचलों में भी घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों का पेयजल संकट भी दूर हो रहा है। महिलाओं को इस योजना से काफी राहत मिल रही है। पहले कई ग्रामीण महिलाओं को शुद्ध पेयजल के लिए कई किलोमीटर की दूरी भी तय करनी पड़ती थी, जिससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था और शारीरिक परिश्रम भी अधिक लगता था। जल जीवन मिशन में ग्रामवासियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिसमें महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

जिला मुख्यालय कांकेर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नरहरपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनपुर के आश्रित ग्राम करियापहर भी ऐसा गांव है, जहां जलजीवन मिशन के तहत हर घर शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। ग्राम करियापहर गांव में 149 परिवारों की कुल जनसंख्या 767 है, जिसमें महिलाओं की संख्या 369 एवं पुरूषों की संख्या 398 है। यह गांव के कुल भू-भाग का 3 प्रतिशत हिस्सा उबड़-खाबड़ तथा पथरीला होने के कारण यहां पानी सामान्य से कम मात्रा में पाया जाता है। साथ ही सभी मौसमों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं रहता है। यहां निस्तारी के लिए अन्य स्त्रोतों का उपयोग किया जाता है, जिनमें तालाब तथा कुएं शामिल हैं। यहां के पानी में उपलब्ध खनिजों में लोहे की अधिकता पाई गई। अलग-अलग मौसमों में यहां के लोगों को पानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई मोहल्लों में गर्मी के दिनों में हैण्डपम्प सूख जाने से पीने तथा निस्तारी के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई लोगों के घरों में शासन द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया है, परन्तु पानी की कमी के कारण गांव वालों द्वारा शौचालयों का उपयोग नही किया जाता था। स्कूल तथा आंगनबाड़ी में भी पीने के पानी की समस्या हमेशा बनी रहती थी, लेकिन अब जलजीवन मिशन के तहत योजना के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन से करियापहर के ग्रामवासियों को पानी की समस्याओं से छुटकारा मिला है।

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा जल संरक्षण का दिया जा रहा संदेश

जलजीवन मिशन के सदस्य सचिव और कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री बी.एन. भोयर ने बताया कि इसके तहत सबसे पहले गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया एवं उन्हें नियमानुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। गांव के लोगों को साफ एवं शुद्ध पेयजल से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। गांव की पांच महिलाओं का चयन कर उन्हें जल गुणवत्ता परीक्षण सिखाया गया है। स्कूलों में बच्चों को सफाई की आदतों को अपनाने एवं साफ-सफाई के बारे में जानकारी प्रदान की गई। ग्रामवासियों को जल स्रोतों के स्थायित्व के लिए भूमिगत जल के संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही गांव में जलजीवन मिशन द्वारा लगाए गए जल स्रोतों की सुरक्षा तथा रख-रखाव हेतु गांव के लोगों को प्रेरित किया गया।

- Advertisement -
Ad image

जलजीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन में गांव की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से जलजीवन मिशन के तहत ग्राम करियापहर में ग्रामसभा का आयोजन कर समिति के सदस्यों द्वारा जलजीवन मिशन और इसके क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर गांव में जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। इस समिति में गांव के सरपंच को अध्यक्ष तथा पंचायत सचिव को सचिव बनाया गया। इसके अलावा गुणवत्ता समिति व पानी जांच समिति का गठन कर समिति के सदस्यों को जल परीक्षण की दोनों विधियों (एफ.टी.के. एवं एच.2एस.) की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इस गुणवत्ता समिति में गांव की मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं को भी शामिल किया गया है। समिति की सदस्यगण जल की गुणवत्ता की जांच के बाद परिणामों को पोर्टल पर अपलोड करते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240705 WA0047 लक्ष्य निर्धारित कर अपनी सीमा न बांधे विद्यार्थी – अरुण साव
Next Article IMG 20240705 WA0049 हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनजमेंट प्रशिक्षण के लिए आवेदन 12 जुलाई तक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260821 WA0016
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
IMG 20260821 WA0015
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
IMG 20260821 WA0014
शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया खरसिया के गांवों का मैदानी निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH August 21, 2026
IMG 20260821 WA0013
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को चाय ठेला लगाने की नौबत, रायगढ़ में स्थानीय रोजगार नीति की मांग तेज
CHHATTISGARH RAIGARH August 21, 2026
IMG20260821141243
खरसिया में अवैध लकड़ी पर वन विभाग का शिकंजा, उड़नदस्ता टीम ने बजरंग आरा मिल को किया सील
CHHATTISGARH खरसिया August 21, 2026

Popular Post

IMG 20260821 WA0016
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?