Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने अयोध्या धाम दर्शन को जा रहे रायगढ़ के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से किया रवाना, सुखद सफर के लिए दी शुभकामनाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260408 WA0014
साइबर जागरूकता की अलख: ‘ख़ौफ़’ का संदेश, AK सिनेमा में विशेष प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260408 WA0013
कसेर समाज का दो दिवसीय महासभा का हुआ आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260408 215742
पेड़ में रस्सी में झूलती मिली युवक युवती कि लाश , लोगों कि भीड़
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260408 WA0010
अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार कि मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260407 WA0011
*जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने अयोध्या धाम दर्शन को जा रहे रायगढ़ के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से किया रवाना, सुखद सफर के लिए दी शुभकामनाएं

जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने अयोध्या धाम दर्शन को जा रहे रायगढ़ के श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से किया रवाना, सुखद सफर के लिए दी शुभकामनाएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240311 WA0022

रायगढ़, 11 मार्च 2024/ श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह रवाना हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाते हुए रायगढ़ के श्रद्धालुओं के जत्थे को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद सफर की शुभकामनाएं दी।
रायगढ़ जिले से अयोध्या धाम दर्शन के लिए 112 श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज सुबह कलेक्टे्रट से रवाना हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को रवाना किया। पहले जत्थे में जिले से कुल 112 यात्री शामिल हो रहे हैं। इनमें 84 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और 28 शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हैं। सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं का यह दल बिलासपुर पहुंचा। वहां से स्पेशल आस्था ट्रेन से आगे के सफर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का दल 14 मार्च को वापस लौटेगा। तीन दिवसीय यात्रा के दौरान यात्री अयोध्या धाम के साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे। यात्रियों के सहयोग के लिए 3 अधिकारियों की टीम भी जत्थे के साथ रवाना हुई है। जिसमें एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री महेश पटेल, सीएचओ श्री कन्हैया दरबार, सहायक ग्रेड-3 नगर निगम श्री अनिल बाजपेयी शामिल है।
*उत्साह में सराबोर दिखे श्रद्धालु*
अयोध्या धाम जाने वाले जिले के पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव और उत्साह में सराबोर दिखे। अलसुबह प्रभु श्री राम के जयकारे के साथ सफर की शुरुआत कर रहे जिले वासियों ने इसे सौभाग्य का पल बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन की इस नेक पहल से हमें अयोध्या धाम के नि:शुल्क यात्रा का सुअवसर मिल रहा है।
किरोड़ीमल नगर के श्री भगतराम चौहान ने कहा हमारा सौभाग्य है कि आज हम प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है। अयोध्या में जब से राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई तब से वहां जाने की लालसा थी, आज वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरी होने जा रही है। खाना-पीना, आना-जाना सभी सुविधाएं नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। घरघोड़ा विकासखण्ड के चारभांठा निवासी सपत्नीक श्री राम प्रसाद पैंकरा एवं श्रीमती बालमती पैंकरा ने जय-जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा कि आज हमारे लिए खुशी का अवसर है कि हम प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है। हमने कभी सोचा नहीं था कि वहां तक कभी जाकर प्रभु श्रीमान के राम दर्शन कर पायेंगे, लेकिन हमारा यह सपना आज पूरा होने जा रहा है। पंजरी प्लांट रायगढ़ की देवकी सिंह राजपूत ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है कि हम सब एक साथ शासन की नेक पहल से प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हो रहे है और हमें किसी प्रकार की चिंता की करने की जरूरत नहीं है। सफर के दौरान सभी प्रकार की सुविधाएं शासन की तरफ से नि:शुल्क है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240311 WA0020 सक्ती जिले से श्रद्धालु श्री राम लला के दर्शन के लिए हुए रवाना
Next Article IMG 20240311 WA0023 घरघोड़ा पुलिस ने नशीली टेबलेट के अवैध बिक्री की सूचना पर की कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260408 WA0014
साइबर जागरूकता की अलख: ‘ख़ौफ़’ का संदेश, AK सिनेमा में विशेष प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH April 8, 2026
IMG 20260408 WA0013
कसेर समाज का दो दिवसीय महासभा का हुआ आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया April 8, 2026
IMG 20260408 215742
पेड़ में रस्सी में झूलती मिली युवक युवती कि लाश , लोगों कि भीड़
CHHATTISGARH RAIGARH April 8, 2026
IMG 20260408 WA0010
अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार कि मौत
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 8, 2026
IMG 20260407 WA0011
*जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्यवाही
CHHATTISGARH sakti April 7, 2026

Popular Post

IMG 20260408 WA0014
साइबर जागरूकता की अलख: ‘ख़ौफ़’ का संदेश, AK सिनेमा में विशेष प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?