सक्ति।सक्ति जिले के चौकी अड़भार थाना मालखरौदा पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुरेश कुमार देवांगन ने 31 मार्च 2025 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20-21 मार्च की रात अड़भार स्थित दर्शनी खार नहर पार से 1.5 एचपी और 2 एचपी के दो मोटर पंप चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एएसपी हरिश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के निर्देश पर चौकी प्रभारी हीराराम संवरा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।
पुलिस जांच में संदेह के आधार पर अभिषेक लहरे उर्फ भुरू (19), भरत टंडन (19) और हलधर बंजारे उर्फ राजा (22) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनके पास से चोरी किए गए मोटर पंप और एक प्लास बरामद किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी हीराराम संवरा, प्र.आर. पुष्पेन्द्र कुमार, दीपक साहू, पुषनाथ भगत, तिलेश नेताम और मोती गोपाल कंवर की सराहनीय भूमिका रही।

