Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चेहरे पर लेकर मुस्कान, महिलाएं चली कराने मतदान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 03 24 21 36 31 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
रिहायशी इलाके में अवैध क्लींकर डंपिंग से बढ़ा प्रदूषण, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260324 WA0001
कौन किसान,किसका जमीन,उपार्जन केंद्र में बड़ा खेल, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का खुलासा, तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » चेहरे पर लेकर मुस्कान, महिलाएं चली कराने मतदान

चेहरे पर लेकर मुस्कान, महिलाएं चली कराने मतदान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 6, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240506 WA0020

कोरबा 06 मई 2024/कोरबा जिले में लोकतंत्र का महापर्व 7 मई को मतदान प्रारंभ होने के साथ शुरू हो जाएगा। इस पर्व की तैयारी को लेकर आज सुबह से ही मतदान दल अपने-अपने मतदान केद्रों की ओर बसों से रवाना हुई। कोरबा जिले के चार विधानसभा में से दो विधानसभा कोरबा और रामपुर के लिए मतदान दल आईटी कॉलेज झगरहा तथा पाली-तानाखार एवं कटघोरा विधानसभा के लिए शासकीय मुकुटधर कॉलेज कटघोरा से मतदान दल बसों से रवाना हुई। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही महिला मतदान दल के बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बस पर चढ़कर महिला मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। आईटी कॉलेज से अपने दल में ईवीएम के साथ बसों में रवाना होती महिलाओं में मतदान कराने का न सिर्फ उत्साह था अपितु चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने और भागीदार बनने की खुशी भी थी।
कोरबा लोकसभा अंतर्गत कोरबा विधानसभा के 249 मतदान केंद्रों सहित जिले के अन्य 30 संगवारी केद्रों में महिला मतदान दलों द्वारा मतदान कराया जाएगा। कोरबा जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के नेतृत्व में पहली बार महिलाओं को कोरबा विधानसभा में सम्पूर्ण मतदान केंद्र के लिए जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है। ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होती मतदान अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह ने बताया कि हम महिलाएं सभी प्रकार के कार्य कर सकती हैं। निर्वाचन आयोग ने जो जिम्मेदारी दी है उसे भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत पहले कई देशों में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार नहीं था, आज हम जैसी महिलाओं को मतदान कराने की जिम्मेदारी भी मिलने लगी है। इससे हम सभी को खुशी के साथ गर्व भी महसूस होता है। पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केंद्र के रवाना होती खुशबू खान ने बताया कि मेरी पहली बार ड्यूटी लगी है, इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं है। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। पीठासीन अधिकारी के रूप में श्रीमती एम. धनलक्ष्मी ने बताया कि वह तीसरी बार निर्वाचन कार्य करने जा रहीं हैं। इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में काम कर सकती हैं। निर्वाचन का दायित्व जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। हम सभी इसे गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार संपादित करेंगे। मतदान अधिकारी के रूप में श्रीमती हेमलता राठौर, ममता यादव, अलखनंदा दत्ता, अभिलाषा विश्वकर्मा, श्रीमती कल्पना लहरे तथा सुरक्षा डयूटी में आई प्रतिभा राय सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिला टीम इतनी बड़ी जिम्मेदारी का काम करने जा रहीं हैं, यह सब कोरबा जिले के गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरा करके बताएंगे। सभी महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में खुद की भागीदारी पर खुशी जताई है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा में मतदान 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होना है। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत कोरबा विधानसभा सीट में इस बार मतदान कराने के लिए जिन अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, उनमें सभी महिलाएं शामिल है। कोरबा विधानसभा के 249 बूथों पर लगभग 1150 महिला कर्मचारी होंगी। इसके साथ ही 69 माइक्रों आब्जर्वर, अनेक सेक्टर अधिकारी, सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों सौंपी गई है। जिले के अन्य तीन विधानसभा में 10-10 संगवारी मतदान केंद्र भी बनाएं गए हैं। इन संगवारी मतदान केंद्रों में भी कुल 180 महिलाओं की ड्यूटी लगी है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240506 WA0019 कलेक्टर सहित निर्वाचन अधिकारियों ने की 7 मई को मतदान करने की अपील
Next Article IMG 20240506 WA0022 मतदान दल को मतदान सामग्री का किया गया वितरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 03 24 21 36 31 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
रिहायशी इलाके में अवैध क्लींकर डंपिंग से बढ़ा प्रदूषण, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
CHHATTISGARH खरसिया March 24, 2026
IMG 20260324 WA0001
कौन किसान,किसका जमीन,उपार्जन केंद्र में बड़ा खेल, दूसरों की जमीन पर धान बेचने का खुलासा, तंत्र पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ March 24, 2026
IMG 20260320 WA0017
ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0010
एमएसपी कार्डिनल कप सीजन-9 का रंगारंग शुभारंभ,उद्घाटन मैच में पत्रकार एकादश पर पुलिस एकादश की जीत
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026
IMG 20260320 WA0005
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विश्वनाथ पाव को मिला तीसरा स्थान
CHHATTISGARH RAIGARH March 20, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 03 24 21 36 31 54 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
रिहायशी इलाके में अवैध क्लींकर डंपिंग से बढ़ा प्रदूषण, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?