मुंगेली 11 अक्टूबर 2023// विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में चुनाव व्यय की प्रभावी निगरानी के लिए स्थैतिक निरागनी दल (एसएसटी) का गठन किया गया है। एसएसटी के सहयोग के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें लोरमी विधानसभा क्षेत्र के पेण्डीतालाब थाना के लिए हितेश कश्यप, नर्बदा सिंह राज, जलेश्वर प्रसाद, राम्हेपुर चौंकी डिंडौरी थाना चिल्फी के लिए के. सी. बंजारे, बृजेश सिंह राजपूत, सनित कुमार बंजारा, इसी प्रकार लोरमी के खुड़िया थाना के लिए सुभाष बंजारे, थानूराज जायसवाल, शेषनारायण साहू की ड्यूटी लगाई गई है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ियाईन थाना के लिए संतोष कुमार यादव, प्रणयराज क्षत्रिय, राजेश कुमार कुर्रे, सल्फा थाना सरगांव के लिए गेंदलाल पात्रे, जी. के. उपाध्याय, निलेश कुमार राठौर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सम्मन ठाकुर, प्रकांत बघेल और बी. पी. पाल की रिजर्व ड्यूटी लगाई गई है।
गौरतलब है कि जिले में संदेहास्पद वस्तुओं के आवाजाही पर नियंत्रण एवं निगरानी के लिए जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन चेकपोस्ट के जरिए अवैध वस्तुओं एवं पदार्थों की आवाजाही निगरानी की जाएगी तथा इन दलों द्वारा इसकी विडियोग्राफी कराई जाएगी।
चुनाव व्यय के निगरानी के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
