Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 15, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240515 WA0028

रायगढ़, 15 मई 2024/ गर्मियों में लोगों को निर्बाध रूप से जलापूर्ति मिलनी चाहिए। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जहां नल कनेक्शन का जाल बिछ चुका है, वहां पानी की सप्लाई अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ सभी एसडीएम, सीईओ जनपद की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने विकासखंड वार सिंगल विलेज, रेट्रोफिटिंग, सोलर और सोलर रेट्रोफिटिंग, नल कनेक्शन वितरण और जल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन वितरण की सार्थकता तभी है, जब उसमें जलापूर्ति हो रही हो। उन्होंने सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सारे गांव जहां नल वितरण का काम पूरा किया जा चुका है, वहां पानी सप्लाई का भौतिक सत्यापन अगले 4 से 5 दिनों में पूरा कर रिपोर्ट दें। उन्होंने साथ ही कहा कि जहां नल कनेक्शन बिछ गए हैं लेकिन पानी टंकी का काम अधूरा है, वहां विभागीय निर्देश अनुसार ठेकेदार को बोर पम्प से नलों में पानी का सप्लाई देना है। भौतिक सत्यापन के दौरान यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश उन्होंने सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम को रोजाना इस काम की समीक्षा अपने स्तर पर करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने अधूरे प्रोजेक्ट्स को समय-सीमा के अनुसार पूरा करते चलने के निर्देश विशेष रूप से दिए। पानी सप्लाई के सोर्स तक बिजली आपूर्ति के चलते जहां का काम रुका है, उसको लेकर कलेक्टर श्री गोयल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अगले 3 से 4 दिन में सारा काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईई पीएचई को बिजली विभाग से समन्वय कर सभी डिमांड नोट्स का भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने समूह जल प्रदाय प्रोजेक्ट्स को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम आचार संहिता से पहले स्वीकृत सभी कार्य गर्मी के मौसम में पूरी गति से होने चाहिए। जो ठेकेदार काम में ढिलाई कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही करें।
बैठक में ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, एसडीएम खरसिया डॉ प्रियंका वर्मा, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री एन.आर.पटेल सहित सभी सीईओ जनपद और एसडीओ पीएचई सहित क्रेडा और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने तालाबों के गहरीकरण के लिए तैयार करें कार्ययोजना*
कलेक्टर श्री गोयल ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मानसून आने के पहले ऐसे तालाबों को चिन्हांकित कर लें, जहां गहरीकरण किया जाना है। उन्होंने ग्रामीण के साथ शहरी तालाबों को भी चिन्हित करने के लिए कहा। साथ ही सभी एसडीएम को शहरी क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण और गाद सफाई के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तैयारी पूरी कर लें जिससे मानसून के पानी का उपयोग ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने शहरी क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी निर्माणाधीन भवनों में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइड्रोफैक्चरिंग की मदद से भी ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए ईई पीएचई को कार्ययोजना बनाने के निर्देश उन्होंने दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240514 WA0055 नवोदय विद्यालय के 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्रों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
Next Article IMG 20240515 WA0033 युवक ने फेक आईडी से महिला मित्र को बदनाम करने की धमकी देकर मांगे रूपये

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?