Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खेती को लाभकारी बनाने का हुनर सिखाती हैं वेदेश्वरी शर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250605 WA0027
जलदूत एप्प से किया जा रहा जल-स्तर का सर्वेक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250605 WA0026
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर निकली जनजागरूकता रैली
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250605 WA0025
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नन्देलीभांठा में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250605 WA0024
कोरोना के संभावित खतरे को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने किया मॉक ड्रिल
CHHATTISGARH RAIGARH
download 49
मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » खेती को लाभकारी बनाने का हुनर सिखाती हैं वेदेश्वरी शर्मा

खेती को लाभकारी बनाने का हुनर सिखाती हैं वेदेश्वरी शर्मा

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh July 29, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20230729 WA0089

रायपुर, 29 जुलाई 2023/ जब मन में कुछ अच्छा करने की ललक और इरादे नेक हों, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाते हैं और कामयाबी कदम चूमती है। जीवों के प्रति दया का भाव और पर्यावरण के प्रति प्रेम ने वेदेश्वरी शर्मा को जैविक खेती और गौसेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान दी है। कोण्डागांव की रहने वाली वेदेश्वरी शर्मा आज पूरे क्षेत्र में बिन्दु दीदी के नाम जानी जाती है। गोधन की सेवा और जैविक खेती को अपने जीवन का लक्ष्य मानने वाली वेदेश्वरी शर्मा ने इस काम से हजारों महिलाओं को न सिर्फ जोड़ा है, बल्कि उनके स्वावलंबन की भी सूत्रधार बनी है। गौसेवा और जैविक खेती के प्रोत्साहन के उनके प्रयासों को गौसेवा आयोग से लेकर कई संस्थाओं ने न सिर्फ सराहा है बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की गौठान निर्माण और गोधन न्याय योजना की तारीफ करते हुए वह कहती है कि इसके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना ने गौ-सेवा और जैविक खेती को लेकर उनके उत्साह को दोगुना कर दिया है।

लावारिश, अशक्त और बीमार गोधन की सेवा-जतन का 13 वर्ष पूर्व बीड़ा उठाने वाली वेदेश्वरी शर्मा कोण्डागांव से 20 किलोमीटर दूर बड़ेकनेरा गांव में कामधेनु गौसेवा संस्था का संचालन कर रही हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में लावारिश एवं अशक्त गौवंशीय पशुओं की देख-भाल, उपचार एवं चारे-पानी का बेहतर प्रबंध है। इस गौशाला में पलने वाले गाय और बछड़ों को जरूरतमंद ग्रामीणों और किसानों को दान में दिए जाने का भी चलन है, ताकि इससे उन्हें आय के साथ-साथ जैविक खेती में मदद मिल सके। गौशाला में गोबर और गौमूत्र से जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, फसल वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार करने के साथ-साथ कंडा, दीया, गमला भी बनाएं जाते हैं, ताकि वहां गोधन की देख-रेख में लगे गौसेवकों एवं त्रिवेणी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आय हो सके।

कामधेनु गौसेवा संस्था बड़ेकनेरा वर्ष 2010 से गौसेवा आयोग में पंजीकृत है। यह गौशाला ढाई एकड़ रकबे में बनी है। यहां पशुओं के चारे के प्रबंध के लिए एक एकड़ में हरे चारे की खेती भी होती है। कोण्डागांव अंचल में जैविक खेती को जी-जान से प्रोत्साहित करने में जुटी वेदेश्वरी शर्मा दण्डकारण्य एग्रो प्रोड्यूस कंपनी भी संचालित कर रही हैं। इस कंपनी से हजारों ऐसे कृषक जुड़े हुए हैं, जो जैविक खेती करते हैं। कंपनी का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें इसके लिए आवश्यक मदद एवं उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। कोण्डागांव ब्लॉक के करगी, कोकोड़ी, फरसगांव बेड़ा सहित दर्जनों गांवों के किसान आज सुगन्धित धान की जैविक खेती कर रहे हैं। किसानों को जैविक पद्धति से उपजाए गए धान की अच्छी कीमत मिल रही है। किसानों से सुगन्धित धान खरीदने बाहर की ऑर्गेनिक फर्मे भी आती हैं। दण्डकारण्य एग्रो प्रोड्यूस कंपनी की संचालक वेदेश्वरी शर्मा बताती है कि शुरूआती दौर में उन्होंने अपने परिचित की पड़त भूमि रेगहा पर लेकर खेती की शुरूआत की और खूब मेहनत से इसमें अच्छा मुनाफा हासिल किया। उन्हें शुरू से ही खेती-किसानी और गोधन सेवा का जुनून रहा है। सच्चे मन से गोधन और प्रकृति की सेवा के फलस्वरूप इस क्षेत्र वह लगातार आगे बढ़ती गई। लोग जुड़ते गए और आज किसानों और महिलाओं का एक कारवां बन गया है, जो जैविक खेती के साथ-साथ पर्यावरण को बेहतर बनाने में उनके साथ सच्चे मन से जुटे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास ने उन्हें भूईंया का भगवान अवार्ड से सम्मानित किया है। गोधन की सेवा के लिए उन्हें लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड सहित अन्य कई सम्मान मिल चुके हैं।

कोण्डागांव अंचल में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने में जुटी वेदेश्वरी शर्मा का मानना है कि भूमि किसी भी स्थिति में बेकार पड़ती नहीं रहनी चाहिए, यदि हम थोड़ा सा परिश्रम करें तो भूमि से अन्न, फल, साग-सब्जी उपजाकर अपने परिवार की जरूरतों के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने हजारों ग्रामीण किसानों को इसके लिए प्रेरित किया है, जिसके चलते किसान अब खेतों की मेड़ों पर भी फलदार पौधे, जिमीकंद, तिखूर, अरबी, दलहन आदि की खेती कर मुनाफा कमाने लगे हैं। खेती से लगातार आय बनी रहे, उनके इस मंत्र को किसानों से अपनाया है। खेती के साथ-साथ किसान पशुपालन, जैविक पद्धति से सब्जी उत्पादन, मसाला आदि की खेती भी कर रहे हैं। किसानों के जैविक उत्पाद, सब्जी के विक्रय के लिए कोण्डागांव के मंडी में पृथक से जैविक उत्पादों की दुकान शुरू करने की कोशिश है।

- Advertisement -

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20230729 WA0084 CG news : ग्राम पंचायत झाल स्कूल में शिक्षको की कमी से जूझ रहे छात्र- छात्रा धीरे धीरे कर रहे पलायन….
Next Article IMG 20230729 WA0092 मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का किया आव्हान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250605 WA0027
जलदूत एप्प से किया जा रहा जल-स्तर का सर्वेक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH June 5, 2025
IMG 20250605 WA0026
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर निकली जनजागरूकता रैली
CHHATTISGARH RAIGARH June 5, 2025
IMG 20250605 WA0025
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नन्देलीभांठा में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH June 5, 2025
IMG 20250605 WA0024
कोरोना के संभावित खतरे को लेकर रायगढ़ मेडिकल कॉलेज ने किया मॉक ड्रिल
CHHATTISGARH RAIGARH June 5, 2025
download 49
मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत
CHHATTISGARH RAIGARH June 5, 2025

Popular Post

IMG 20250605 WA0027
जलदूत एप्प से किया जा रहा जल-स्तर का सर्वेक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?