खरसिया :- खरसिया ब्लॉक में आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को चौहान समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक चौहान समाज के अध्यक्ष पद पर हरिलाल चौहान को सर्वसम्मति से चुना गया। हरिलाल चौहान, पिता स्वर्गीय गुहा राम चौहान, ग्राम परसकोल, तहसील खरसिया के निवासी हैं।

यह कार्यक्रम खरसिया विकासखंड के ग्राम बांसमुड़ा में संपन्न हुआ, जिसमें पूरे ब्लॉक से सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। बैठक में समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई, जिसमें
अमृत लाल चौहान – प्रवेक्षक
शिवाधर – संगठन मंत्री
संतोष चौहान – सह प्रवेक्षक
सरोज चौहान – उपाध्यक्ष
अशोक चौहान – उपाध्यक्ष
भलाराम चौहान – संरक्षक
कमल चौहान – जिला युवा प्रकोष्ठ संरक्षक
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिलाल चौहान ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित, विकास और एकता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

