खरसिया।खरसिया तहसील कार्यालय के नए भवन की ढलाई का निरीक्षण तहसीलदार श्री लोमश मिरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुश्री अग्रवाल, एसडीओ (PWD) श्री देवनारायण राठौर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ खरसिया, श्री शशि जांगड़े और अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर ध्यान दिया गया। इस नए भवन के निर्माण से स्थानीय प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। तहसीलदार ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने की दिशा में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
खरसिया तहसील कार्यालय के नए भवन की ढलाई कार्य का निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
