खरसिया, 03 अप्रैल। खरसिया के ग्राम झीटीपाली में बुधवार को एक ग्रामीण पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम झीटीपाली निवासी श्याम डनसेना जलाऊं लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को बचाया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

