Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
धान खरीदी: किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
CHHATTISGARH रायपुर
IMG20260203144131
खरसिया कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में रायगढ़ रोड पर चक्का जाम
CHHATTISGARH खरसिया
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news
IMG 20250328 WA0013 scaled

खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

खरसिया ग्राम पंचायत बिलासपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने की थी शिकायत बोध राम साहू द्वार शिकायतकर्ताओं को बहला- फुसला के केस को रफा दफा किया गया । गांव के स्थानीय लोग एवं लोकप्रिय गायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय जी द्वार दोबारा इस केस को फिर से जांच करने तथा सैकड़ों गरीब जनता के दो माह के राशन को गबन करने वाले दोषियों के लिए उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

रायगढ़: तहसील खरसिया (जिला रायगढ़) के ग्राम पंचायत बिलासपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ओम शक्ति महिला स्व. सहायता समूह द्वारा अप्रैल और मई 2024 का राशन अब तक वितरित नहीं किया गया है, जिससे राशन कार्डधारकों को काफी परेशानी हो रही है। जांच टीम गई थी जांच भी हुआ पेसी भी हुआ, लेकिन होना क्या था ? वैसे ही हुआ जैसा होता है ,जिसके ऊपर आरोप लगा था उसी ने शिकायतकरतोओं से मिलि भगत करके शिकायतकर्ताओ से लिखवा कर केस को वापस करवा लिया .जिसके कारण केस बंद हो गया, जनता गुस्से में है. आखिर कब तक जनता का शोषण होता रहेगा और कब न्याय मिलेगा धीरे-धीरे जनता का विश्वास शासन प्रशासन पर उठता जा रहे हैं ।

ग्रामीणों के अनुसार, दुकान नंबर 412005034 से अप्रैल 2024 का राशन ई-पॉस (E-POS) मशीन में बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ऑनलाइन जारी कर दिया गया था, लेकिन राशन कार्डधारियों को इसका वितरण अब तक नहीं हुआ है। इसी तरह मई 2024 का राशन भी आज तक नहीं दिया गया है। जून माह का राशन 12 जून 2024 को और अगस्त माह का राशन 23 अगस्त 2024 को वितरित किया गया था। लेकिन अप्रैल और मई का राशन अब तक अटका हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में समूह की अध्यक्ष उर्मिला साहू और सचिव जानकी साहू की लापरवाही सामने आ रही है। इसके अलावा, राशन वितरण का कार्य बोधराम साहू द्वारा किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को संदेह है कि इस प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है।

गवाहों पर दबाव डालने के आरोप

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित होने के बाद आरोपियों ने गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की है। आरोप है कि आरोपियों ने गवाहों को बहला फुसलाकर मामले को रफा-दफा करने और जांच को कमजोर करने का प्रयास किया है। इससे गवाहों पर बयान बदलने और जांच को भटकाने का दबाव बनया गया। हित ग्राही ग्रामीणों और लक्ष्मीनारायण पाण्डेय जी ने प्रशासन से दुबारा जांच करने की मांग करने वाले हैं। और मीडिया कर्मी द्वारा जब इस बारे में पूछ गया तो उनका और हितग्राहियों का कहना है कि जिस तरह गरीबों के चावल को गबन किया गया , उसे बर्दास्त नही किया जायेगा। और इन गरीबों का हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

लक्ष्मी नारायण पाण्डेय और ग्रामीणों ने प्रशासन से दोबारा जाच करने की मांग करने वाले हैं ।और उनका कहना है कि अप्रैल और मई 2024 के राशन वितरण में देरी की गहराई से दोबारा जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख़्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, जल्द से जल्द लंबित राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि राशन कार्ड धारकों को राहत मिल सके।

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?