खरसिया / तेलिकोट के पास औरदा पूल में बांगों डैम में बहती हुई एक बच्चे की लाश मिली है जो डैम के गेट में फंसी हुई थी जिसकी उम्र लगभग 13 ,14 साल की बताई जा रही है । बता दे की बच्चे की लाश डैम में बहकर औरदा पूल में गेट में फसी हुई मिली थी जिसे ग्रामीणों ने देखा तो ग्राम कोटवार ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी , सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संज्ञान लेते हुए बच्चे की लाश को बाहर निकाला गया उसके पश्चात लाश को मोर्चरी में रखवा दिया गया है , फिलहाल अभी तक बच्चे की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी हैं, पुलिस पतासाजी में जुट गई है।
खरसिया के तेलिकोट के पास औरदा पुल में मिली बच्चे की लाश, खरसिया थाने का मामला
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
