खैरागढ़, 2 फ़रवरी 2024// कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिले में गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से चूना पत्थर, गिटटी, मुरूम के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र के आकस्मिक निरीक्षण दौरान अवैध रेत, मुरूम, चूना पत्थर परिवहन करते पाए जाने पर 5 गाड़ियों को सीज किया है। खनिज अधिकारी श्री बबलू पाण्डेय ने बताया कि खनिज अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। खनिज विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में कुछ दिनों से अवैध खनिजों का परिवहन जारी है। इसी क्रम आज एरिया का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खैरागढ़ एवं छुईखदान क्षेत्र में अवैध परिवहन से संलिप्त 5 वाहन को अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर ही कार्यवाही करते हुए थाना के सुपुर्दगी में दिया गया। जांच करने पर पता चला कि संबंधितों के पास खनिज के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं होना पाया गया। वहीं खनिज रायल्टी पर्ची के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा के तहत कार्रवाई की गई।
खनिज संपदा का अवैध परिवहन करते 5 वाहन सीज
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
