बरमकेला। क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पवन अग्रवाल ‘पतंग’ चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में हैं। समाजसेवा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्पित पवन अग्रवाल जनता के बीच खास पहचान रखते हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर जनता का आशीर्वाद लेकर की।
उनके प्रचार अभियान को युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। पवन अग्रवाल जनसंपर्क अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समाधान का भरोसा दे रहे हैं।
पवन अग्रवाल का कहना है कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में विकास को गति देना और बुनियादी समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
‘पतंग’ चुनाव चिन्ह को नई उड़ान और ऊंचाई का प्रतीक मानते हुए वे जनता से अपील कर रहे हैं कि उन्हें समर्थन देकर विकास की दिशा में नई शुरुआत करें। प्रचार के दौरान उनके समर्थक ‘चली चली रे पतंग ले चली रे, पवन भैया की पतंग चली रे’ के नारे लगाकर उत्साह भर रहे हैं।

