रायगढ़।मंगलवार की शाम कार समेत केलो नदी में डूबे कार चालक का शव बरामद करने में गोताखोरों की टीम को सफलता मिली है चालक का शव कार के अंदर ही पाया गया। संभवतः पानी में अचानक डूबने से वह कार का गेट खोल नहीं सका और पानी में ही उसका दम घुट गया।मृतक व्यक्ति की पहचान रायगढ़ निवासी नटवर अग्रवाल के रूप में की गई है।कार में दो लोग सवार थे जिसमे से पीछे सीट पर बैठी महिला ने कूदकर अपनी जान बचा ली लेकिन कार चालक निकल नहीं सका।हालांकि देर रात तक एसडीआरएफ, नगर सेना, चक्रधर नगर पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिये कार की पतासाजी में जुटे हुए थे। गोताखोरों की टीम ने कार चालक को ढूंढने की कोशिश भी कि लेकिन अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।बहरहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब रायगढ़ शहर के केलो नदी में देखते ही देखते एक कार पानी में समा गई।यह हादसा मंगलवार की शाम तकरीबन 7 बजे घटित हुआ डूबती कार में सवार महिला ने कूदकर किसी तरह खुद को बाहर निकाला लेकिन कार का अगला हिस्सा पानी में डूब चुका था लिहाज़ा कार चालक पानी से बाहर निकल ना सका।जब यह घटना घटित हुई आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इधर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार,चक्रधर नगर पुलिस और,एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। कार में दो लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि मरीन ड्राईव में लगाये गए बेरिकेट्स को हटा कर कार चालक पानी में डूबे मरीन ड्राईव को पार कर रहा था लेकिन पानी का बहाव तेज़ होने के कारण वह बैलेंस नहीं कर सका और देखते ही देखते कार नदी में समा गई।
केलो नदी मे बहा कार व शव बरामद…
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
