Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: केन्द्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को सौंपी चाबी, 60 से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

केन्द्रीय राज्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने आवास योजना के 10 हितग्राहियों को सौंपी चाबी, 60 से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 11, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

मुंगेली 11 अक्टूबर 2024// जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘हमर आवास हमर विकास’’ की थीम पर जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा आवास योजना के 10 हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई और 60 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास श्री साहू ने कहा कि देश में श्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले 03 करोड़ आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया है। इसके लिए पूरे जिलेवासी बधाई के पात्र हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। हर गरीब का सपना होता है, कि उसका खुद का पक्का मकान हो। इस सपने को साकार करने का बीड़ा देश के प्रधानमंत्री ने उठाया। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 14 दिसंबर को पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास प्रदान करने हस्ताक्षर किया गया। प्रतिमाह महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिल रहा है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश में 2016 से पक्का आवास बनाने की दिशा में काम हो रहा है। मुंगेली जिले में 2024 में 20551 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। हमारी सरकार मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रही है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा प्रयास है कि आवास योजना का लाभ लेने से कोई पात्र हितग्राही वंचित न हो। आज इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो भी व्यक्ति आवास योजना का लाभ नहीं ले पाया है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में 49 हजार 225 आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध 47 हजार 100 से अधिक आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। आवास योजना में राज्य स्तरीय रैंकिंग में मुंगेली जिला शीर्ष से चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लक्ष्य हितग्राहियों को पक्का छत पक्का मकान दिया जाना है। जिले में पूर्ण आवासों के विरुद्ध कल 565 करोड़ 26 लाख रुपए एवं नए स्वीकृत आवासों में प्रथम किस्त की राशि 33 करोड़ 23 लाख 20 हजार रूपए हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरित किया जा चुका है।
आवास मेले में जिले के सभी विकासखण्डों के 60 से अधिक हितग्राहियों को आवास सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया। इनमें एन.आर.एल.एम. अंतर्गत लखपति दीदी, सामुदायिक निवेश कोष, चक्रीय निधि, एन.आर.एल.एम. बैंक लिंकेज तथा विश्वकर्मा योजना के हितग्राही शामिल हैं। आवास मेले में जिले के तीनों विकासखण्डों के 10 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई तथा 10 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इसी प्रकार स्व सहायता समूहों से जुड़ी 09 लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। मेले में सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत 09, चक्रीय निधि अंतर्गत 09, एन.आर.एल.एल बैंक लिंकेज अंतर्गत 09 तथा पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वन मंडलाधिकारी श्री संजय यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके एवं श्री गिरधारी लाल यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आवास सहित विभिन्न योजना के हितग्राही मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। कार्यक्रम के समापन में श्री हरि सिंह परिहार ने आवास योजना के लिए रचित गीत गाकर समा बांधा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विष्णु के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम
Next Article सफलता की कहानी – बिहान से जुड़कर सुजाता बनी लखपति दीदी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?