सक्ती, 19 दिसम्बर 2024/ सक्ती जिला के तुर्री गाँव के निवासी किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल की मेहनत ने उसे खुशहाल बना दिया। किसान के परिवार ने इस वर्ष कृषि भूमि में धान की फसल लगाकर धान का उत्पादन किया है। किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल ने 100 क्विंटल धान, धान खरीदी केंद्र खैरा में बेचा और समर्थन मूल्य पर बेहतर मुनाफा कमाया। किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल ने कहा कि सरकार ने धान विक्रय की प्रक्रिया बहुत सरल बनाई है l जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है l किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल ने बताया कि पहले जहां किसानों को खरीदी केंद्रों में भारी भीड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब सरकार की योजनाओं ने उसे काफी राहत दी है। किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल ने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए अब पेयजल, छांव जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो उनकी मेहनत को और भी आसान बनाती हैं। पहले जहां किसानों को धान बेचने की प्रक्रिया में कई कठिनाइयाँ आती थीं, अब सरकार ने इसे सरल बना दिया l उन्होंने धान खरीदी केंद्र खैरा में सुव्यवस्थित रूप से किए जा रहे धान खरीदी कार्य को लेकर संतुष्टि जताई है l किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल और उसके जैसे किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं, क्योंकि उन्हें उनका मेहनत का पूरा दाम मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में धान के सही दाम सही समय पर मिलने से किसान अब बेहतर भविष्य की ओर आशा से देख रहे हैं। इसके लिए किसान श्री जवाहर लाल जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है l
किसान जवाहर लाल जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र खैरा में बेचा 100 क्विंटल धान
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
