Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: किसान एवं युवा बेरोजगारों के लिए स्वर्णिम अवसर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » किसान एवं युवा बेरोजगारों के लिए स्वर्णिम अवसर

किसान एवं युवा बेरोजगारों के लिए स्वर्णिम अवसर

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh May 15, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250515 WA0031

छत्तीसगढ़ में तेलघानी मशीन बनेगी आत्मनिर्भरता का संबल

रायपुर, 15 मई 2025/ छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू ने आज रायपुर स्थित साहू समाज के कार्यालय कृष्णाधाम परिसर में स्थापित तेलघानी मशीन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मशीन की तकनीकी कार्यप्रणाली, तिलहन प्रसंस्करण की प्रक्रिया तथा विपणन (मार्केटिंग) के तौर-तरीकों को गंभीरतापूर्वक समझा। निरीक्षण के पश्चात श्री साहू ने इसे किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए एक अभिनव रोजगार माध्यम बताया।

श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए नवाचारों को अपनाते हुए ठोस कदम उठा रहा है। यह योजना किसानों और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह पहल न केवल स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग की दिशा में भी एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। निश्चित रूप से आने वाले समय में यह योजना छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भरता एवं समृद्धि की नई दिशा प्रदान करेगी।

श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के किसानों को तिलहन उत्पादन की ओर प्रेरित कर उन्हें शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ दिलाया जाए। इस दिशा में सरकार का प्रयास है कि किसानों को न केवल तिलहन उत्पादन में सहायता दी जाए, बल्कि आधुनिक तेल पेराई एवं विपणन तकनीकों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी।

- Advertisement -
Ad image

तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेलघानी मशीनों की स्थापना के माध्यम से उन्हें स्थायी रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए युवाओं को विभागीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे इस क्षेत्र में दक्ष होकर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें और साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें।

इस अवसर पर साहू समाज के अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के श्री सत्यप्रकाश साहू, धमतरी जिले से श्री अवनेंद्र साहू, कोण्डागांव जिले से श्री राजेश साहू, राजनांदगांव से श्री भागवत साहू, गरियाबंद से श्री नारायण साहू, मुंगेली से श्री पुहुप राम साहू, बलौदाबाजार से श्री सुनील साहू, दुर्ग से श्री नंदलाल साहू, रायपुर जिले से श्री नारायण लाल साहू विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: रायगढ़ न्यूज़ छत्तीसगढ़ न्यूज़
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article download 3 रायगढ़: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 30 राजस्व निरीक्षकों का किया तबादला, प्रशासनिक कसावट की दिशा में बड़ा कदम
Next Article बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने कलेक्टरों को लिखा पत्र

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?