खरसिया : स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया द्वारा काव्य संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अमर शहीदों को काव्याहुति दी गई।
16 अगस्त की शाम छह बजे से ऑनलाईन आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से साहित्यकार जुड़े रहे। देर रात्रि तक चले काव्य पाठ में कवियों ने विभिन्न विधाओं, भावों और शैलियों में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियॉं दीं। देशभक्तिपूर्ण कविता, गीत और मुक्तकों से मंच भावविभोर रहा। रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मातृभूमि की सेवा में सर्वस्व अर्पित वीर जवानों को याद करते हुए नमन किया।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले तिरंगे को नमन, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया।
ऑनलाईन काव्य संध्या कार्यक्रम में श्री श्याम नारायण श्रीवास्तव जी, डॉ. दिलीप गुप्ता जी, रुक्मणी राजपूत जी, गीता उपाध्याय जी, धनेश्वरी देवांगन जी, एवं सुशीला साहू जी अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहनसिंह ठाकुर जी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में जमुना चौहान (संरक्षक), वेदराम चौहान, हितेंद्र पांडे, हरेंद्र डनसेना, महेंद्र कुमार राठौर, लीलाधर प्रजापति, महेत्तर लाल देवांगन, विनोद डनसेना, सुखदेव राठिया, लोकनाथ ताण्डेय, लखनलाल राठौर, गुलशन कुमार खम्हारी, अनामिका अग्रवाल, इंदु साहू, केशिका साहू, विवेक भट्ट, मुकेश जांगड़े एवं प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ (अध्यक्ष) सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन ओज की कवयित्री नेहा ठेठवार द्वारा व आभार प्रदर्शन मंच संस्थापक पुरूषोत्तम गुप्ता द्वारा किया गया।
उपरोक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे द्वारा दी गई।
काव्य कलश मंच द्वारा काव्य संध्या के माध्यम से देशभक्ति काव्याहुति
