बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत के साथ शहर में अरपा नदी को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना, पचरीघाट बैराज और शिवघाट बैराज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदारों से निर्माण कार्य के सभी तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को हर हाल में युद्धस्तर पर काम करके 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा को नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत ने अरपा रिवर फ्रंट में बन रहे उद्यान, रिवर व्यू रोड एवं परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों से कहा कि बिलासपुर शहर के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करें।
कलेक्टर संजीव झा ने अरपा तट संवर्धन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
