Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
9 Min Read
IMG 20241224 WA0016

स्वामित्व योजना और विभिन्न राजस्व प्रकरणों का पूरी गंभीरतापूर्वक निराकरण करे राजस्व अधिकारी-कलेक्टर

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती, 24 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को स्वामित्व योजना और विभिन्न राजस्व प्रकरणों का पूरी गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी चुनाव के लिए की जा रही आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सभी सीईओ और सीएमओ को आगामी नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी सीईओ और सीएमओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे आगामी निर्वाचन के लिए आरक्षण सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुव्यस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के बारे में फूड, मार्कफेड सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जनपदवार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम क़िस्त भुगतान की स्थिति, आवास निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा स्वीकृत कार्यों, मनरेगा के बारे में जानकारी ली तथा सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारीयों को सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए l

कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और शेष बचे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत किए जाने वाले भर्ती प्रक्रियाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई l कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी को सक्ती जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए है l
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 27 दिसंबर 2024, शुक्रवार को विकासखंड डभरा के हायर सेकंड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुवे तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने कहा। साथ ही सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न जिला और विकासखंड स्तर के कार्यालयों में आने वाले आमजन को शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा आमजन को अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, अपर कलेक्टर व डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

*कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा*

समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थेl

*जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 27 दिसंबर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकंड्री स्कूल टुण्ड्री में होगा आयोजित*

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241224 WA0014 नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी हुई तेज
Next Article IMG 20241224 WA0017 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याए

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti April 1, 2026
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 1, 2026
IMG 20260401 200855
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH April 1, 2026
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 1, 2026
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized March 30, 2026

Popular Post

IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?