Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260614 WA0000
ग्राम मकरी की बेटी विजया लक्ष्मी चौहान ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं में 86.3% अंक प्राप्त कर बनीं प्रथम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260612 WA0002
खरसिया को मिली 4.82 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
images 21

बेमेतरा 26 मार्च 2024:-जिले में निष्पक्ष, एवं शातिपूर्ण चुनाव कराने एवं उचित व्यवस्था करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने आज देर शाम को समय सीमा बैठक ली | उन्होंने बताया की छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा है। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में समय सीमा बैठक के दौरान जिलाधीश ने सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिये है | इसके साथ कलेक्टर ने अधिकारियों को आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में उन्होंने मतदान केन्द्रों में फर्नीचर, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, शेड, शौचालय, व्हील चेयर, समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। वहीं निर्वाचन के दौरान जिले में चेकपोस्ट स्थापित किये गये है। इन चेक पोस्ट में मंदिरा के अवैध परिवहन और 50 हजार से अधिक नगद राशि की जांच, निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को दिए जाने वाले प्रलोभन सामग्री की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चुनाव के चलते निवार्चन कार्य की प्राथमिकता को देखते हुए विशेष परिस्थिति को छोड़कर अवकाश में भी प्रतिबंध लगाए गए है।
उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए इंटरनेट कनेक्टिीविटी एवं वाईफाई के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में विद्युत व्यवस्था एवं जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी ज़िला अधिकारियों से शासकीय वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर्मी, पुलिस अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी मतदान कर सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। अब मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) से वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयोग ने गत दिवस अधिसूचना जारी कर आयोग द्वारा प्राधिकृत पत्रकारों के कार्य को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में स्थान देकर यह सुविधा प्रदान की है। बैठक में जिलाधीश ने 28 मार्च को होने वाले वृहद मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी ली और कार्यक्रम के लिए लगाए गए अधिकारीयों और कर्मचारियों कों उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए | उन्होंने आदर्श आचार संहिता को देखते हुए जिले के सभी राजनीतिक पोस्टर बैनर तुरंत हटाने के निर्देश दिये | इसके पश्चात जिलाधीश ने लोकसभा आम निर्वाचन मे लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और आगामी प्रशिक्षण के लिए दिशा निर्देश दिए | उन्होंने असामयिक हुए ओलावृष्टि से हुए किसानों के फसलों की बीमा राशि समय पर भुगतान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए | उन्होंने धान रखने के लिए चबूतरा फड़ की व्यवस्था करने क़ो कहा। धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेज़ी से करने के निर्देश दिये। धान उठाव के लिए ज़रूरत मुताबिक़ अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था और हमाल बढ़ाकर धान उठाव की बात कही। बैठक में उन्होंने बेमेतरा जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने मतदाता जागरूकता हेतु 28 मार्च 2024 को जिला स्तर पर मंडी प्रांगण बेमेतरा में महिला मतदाता जागरूकता पर वृहद् कार्यक्रम आयोजित करने और सफल बनाने सभी को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा की इसी दिन प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड स्तर पर भी एक निश्चित समय दोपहर 12.00 बजे एक साथ वृहद् संख्या में महिला मतदाता शपथ कराया जाना है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240326 WA0013 मंडी परिसर में 28 मार्च कों होगा जिला स्तर पर वृहद् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next Article images 2024 02 26T204811.444 2 आईजी, डीआईजी एवं कलेक्टर ने किया बासागुड़ा क्षेत्र का दौरा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026
IMG 20260614 WA0000
ग्राम मकरी की बेटी विजया लक्ष्मी चौहान ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं में 86.3% अंक प्राप्त कर बनीं प्रथम
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026
IMG 20260612 WA0002
खरसिया को मिली 4.82 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
CHHATTISGARH खरसिया June 12, 2026
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया June 10, 2026

Popular Post

IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?