Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250707 WA0037
पत्थलगांव: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत से छात्राओं की जान पर संकट, प्राचार्या पर मनमानी के आरोप
CHHATTISGARH
ग्राम बरमुड़ा की सरकारी भूमि पर प्रस्तावित खेल मैदान और सामुदायिक भवन के लिए तबादला प्रस्ताव पर ग्रामवासियों ने जताई कड़ी आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250707 WA0036
एनएच और डी.बी. पावर प्लांट की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को: कुनकुनी गांव बना जलभराव का केंद्र
CHHATTISGARH खरसिया
युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाली फाँसी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250705 WA0022
किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत
CHHATTISGARH खैरागढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों की बैठक

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दल एवं प्रत्याशियों की बैठक

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh November 30, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231130 WA0018

बिलासपुर, 30 नवम्बर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों की मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर विधानसभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा तक चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए मतगणना के दिन 3 तारीख को सवेरे पोस्टल बैलट का कोषालय से मतगणना स्थल तक परिवहन, स्ट्रांग रूम खोलने एवं मतगणना शुरू होने के दौरान प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह एवं निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शरण ने बताया कि मतगणना कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में 3 दिसम्बर को सवेरे 8 बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलट की गणना पहले शुरू होगी। इसके बाद साढ़े 8 बजे से इव्हीएम मशीनों की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग कक्षों में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाये गये हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना सबसे कम 17 चरणों में पूरी होगी जबकि सबसे ज्यादा 24 चरणों में मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की गणना होगी। कोटा की गणना 20 चरणों में, तखतपुर की 21 चरण, बिल्हा की 23 चरण और बेलतरा की 18 चरणों में पूरी होगी। मशीनों से गणना पूर्ण होने के बाद टेबल नम्बर 7 में व्हीव्हीपेट पर्ची की गणना की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र लॉटरी पद्धति से चयनित 5 व्हीव्हीपेट की पर्चियों की गिनती की जायेगी। सीसीटीव्ही कैमरा से पल-पल के घटनाक्रम की रिकार्डिंग की जायेगी।
कलेक्टर ने बैठक में अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं के लिए की गयी व्यवस्था एवं नियम-कायदों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किये गये है। उन्हें हर समय पास को धारण करना होगा। अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जायेगा। कॉलेज भवन के पीछे बने गेट से उन्हें मतगणना कक्ष में दाखिल करना होगा। उन्हें अपने लिए निर्धारित टेबल पर बैठकर मशीन का अवलोकन करना होगा। मतगणना कर्मी एवं एजेन्टस के बीच लोहे की पारदर्शी मजबूत दीवार रहेगी। मतगणना कक्ष में किसी भी प्रकार का मोबाईल फोन, सेल फोन, कैमरा, केल्कुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिजिटल स्मार्ट घड़िया, खाद्य पदार्थ, तम्बाकू, सिगरेट, पान गुटखा आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभिकर्ता अपने साथ मतपत्र लेखा की डुप्लिकेट कॉपी, पेन, पेन्सिल, सादा कागज अथवा नोटपेड ले जा सकते हैं।
मतगणना कक्ष के भीतर किसी के लिए भी भोजन, नाश्ता, पानी प्रतिबंधित रहेगा। बाहर में इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। मतगणना कक्ष में मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को प्रथम पंक्ति में बैठेंगे। मतगणना स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक लेबल पर सघन चेकिंग के बाद आगे जाने की अनुमति होगी। स्थल के 100 मीटर दायरे में कोई वाहन नहीं होंगे। इस क्षेत्र को केवल पैदल चलने वालों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी ने प्रस्तुतिकरण के जरिए संपूर्ण व्यवस्था को चरणबद्ध तरीसे से समझाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी अर्चना झा, रिटर्निंग अफसर सहित मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231130 WA0017 कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था
Next Article IMG 20231130 WA0019 स्कूल में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250707 WA0037
पत्थलगांव: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत से छात्राओं की जान पर संकट, प्राचार्या पर मनमानी के आरोप
CHHATTISGARH July 7, 2025
ग्राम बरमुड़ा की सरकारी भूमि पर प्रस्तावित खेल मैदान और सामुदायिक भवन के लिए तबादला प्रस्ताव पर ग्रामवासियों ने जताई कड़ी आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH July 7, 2025
IMG 20250707 WA0036
एनएच और डी.बी. पावर प्लांट की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को: कुनकुनी गांव बना जलभराव का केंद्र
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2025
युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाली फाँसी
CHHATTISGARH RAIGARH July 7, 2025
IMG 20250705 WA0022
किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत
CHHATTISGARH खैरागढ़ July 5, 2025

Popular Post

IMG 20250707 WA0037
पत्थलगांव: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जर्जर इमारत से छात्राओं की जान पर संकट, प्राचार्या पर मनमानी के आरोप
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?