Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने मालखरौदा के दशहरा मैदान में ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने मालखरौदा के दशहरा मैदान में ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने मालखरौदा के दशहरा मैदान में ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240305 WA0016

सक्ती, 05 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मालखरौदा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता की घोषणा होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सक्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में प्रत्येक माह के 15 तारीख को मेडिकल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए तथा किसी माह में 15 तारीख को शासकीय अवकाश होने पर अगले कार्यालयीन दिवस पर अनिवार्य रूप से मेडिकल बोर्ड लगाने कहा। मेडिकल बोर्ड में दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित अन्य संबंधित कार्यों को आमजन करा सकते है। इसके साथ ही उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है।
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च को स्व-सहायता समूहों से जुडी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। जिसके तहत जिले के चिन्हांकित 12 जगहों सारागांव, मालखरौदा, डभरा, चन्द्रपुर, कोटमी, अड़भार, जैजैपुर, छपोरा, बम्हनीडीह, हसौद, भोथिया और सक्ती ग्रामीण में कार्यक्रम कराया जाना है। इसके लिए कलेक्टर ने सभी सीईओ और सीएमओ को आवश्यक तैयारी कराए जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, संगठनों की महिलाएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में बताया की प्रदेश में महतारी वंदन योजना की राशि 7 मार्च को जारी की जाएगी। इस अवसर पर जिला एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे और महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। कलेक्टर ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियो को आवश्यक तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन राशन कार्ड के वितरण के निर्देश भी दिए है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल कार्यक्रम का आयोजन करने तथा 9 मार्च को जिलास्तर पर स्वीप कर्यक्रम आयोजित कराये जाने कहा। कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों के लिए अच्छी किताबे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुक डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन करने तथा सभी से किताब दान करने की अपील की है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन सहित समस्त राजस्व प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुवे गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है।
इसी प्रकार समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागो के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अग्निवीर भर्ती की समीक्षा करते हुए जिले में अग्निवीर भर्ती के लिए माकटेस्ट कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने महतारी वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमश्री स्कूल , पीएम आवास योजना, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण, कृषकों के लंबित ई-केवाइसी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, एसडीएम श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम श्री अरूण कुमार सोम, संयुक्त कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. खरे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article images 2024 02 26T204811.444 2 वर्चुअल डाक अदालत 6 मार्च को
Next Article IMG 20240215 WA0042 पर्यावरण संरक्षण के लिए रणनीति बनाकर करना होगा काम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized April 6, 2026
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 3, 2026
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026

Popular Post

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?