आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों के उपचार में बल्कि उनकी रोकथाम में भी अत्यंत प्रभावी : कलेक्टर श्री शर्मा
बेमेतरा 7 जून2024/- कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज ज़िला अस्पताल परिसर बेमेतरा में आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र (आयुष विंग) का का निरीक्षण किया। ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. वीणा मिश्रा और मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.आर.चुरेंद्र विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक, उपस्थित थे।
ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. वीणा मिश्रा ने आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के की जानकारी दी। उन्होंने इस आयुष विंग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।
श्री रणबीर शर्मा ने आयुर्वेद महत्त्वता का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों के उपचार में बल्कि उनकी रोकथाम में भी अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र से लोगों को पारंपरिक और प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी, जो आधुनिक चिकित्सा के साथ मिलकर समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है। उन्होंने सुविधाओं की जानकारी ली।
डॉ. वीणा मिश्रा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें पंचकर्म, हर्बल उपचार, और योग शामिल हैं। इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नियुक्त की गई है जो मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी।* आयुष विंग का यह नया केंद्र जिले के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में दाल भात केंद्र का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को केंद्र के संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल जिले के लोगों के लिए बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी एक वरदान साबित होगा।
