मुंगेली। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुंगेली फास्टरपुर सेतगंगा सड़क मार्ग पर पेच रिपेयरिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे अब लोगों को आवगमन में सुविधा हो रही है। बता दे कि गुरुवार को कलेक्टर ने स्वयं फास्टरपुर-सेतगंगा सड़क मार्ग पर चल रहे पेच रिपेयरिंग का निरीक्षण किया था और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा था कि गड्ढों में पेच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से करे। आमजनों का आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए पेच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे एक ओर जहां लोगो को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं सड़क दुर्घटना में भी कमी आयेगी।
कलेक्टर के निर्देश पर हो रहा है त्वरित अमल फास्टरपुर सेतगंगा सड़क मार्ग पर पेच रिपरिंग कार्य तेजी से जारी
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
