Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं एसपी ने सिलतरा में कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260310 WA0008
मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260310 WA0007
यूपीएससी में सफलता पाने वाले अजय गुप्ता से एसएसपी शशि मोहन सहित अधिकारियों की सौजन्य भेंट, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260310 WA0006
ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260310 WA0005
महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया
निष्क्रिय सहकारी समितियों के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर एवं एसपी ने सिलतरा में कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने सिलतरा में कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 6, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250306 WA0028

मुंगेली, 06 मार्च 2025// कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पथरिया विकासखंड के ग्राम सिलतरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों के कृषि भूमि पहचान पत्र निर्माण प्रक्रिया का जायजा लिया और मार्च माह तक सभी किसानों का कृषि भूमि पहचान पत्र बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मार्च माह तक शत-प्रतिशत किसानों के भूमि पहचान पत्र बनाए जाएं, जिससे वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य देशभर में कृषि भू-स्वामियों का एक एकीकृत पंजीकरण तैयार करना है, जिससे कृषि अनुदान, फसल बीमा और अन्य योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सिलतरा के कुल 589 किसानों में से 202 किसानों के भूमि पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। कलेक्टर ने शेष किसानों को जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की और बताया कि किसान बी1 (भू-अधिकार पत्र), खसरा, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ कॉमन सर्विस सेंटर या पटवारी के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

*खेल मैदान समतलीकरण एवं बुनियादी समस्याओं पर त्वरित निर्देश*

ग्रामीणों ने कलेक्टर से खेल मैदान समतलीकरण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि गांव के युवा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और कई युवा पुलिस एवं सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन असमतल मैदान के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने इस संबंध में जनपद सीईओ को स्थानीय विधायक की सहमति से शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा बिजली, पेयजल, राजस्व संबंधी समस्या और तालाब के गहरीकरण एवं मेड़ बंधान को भी लेकर चर्चा की गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने गांव में सुरक्षा संबंधी मुद्दों की समीक्षा की और युवाओं को नशा एवं गलत संगत से दूर रहते हुए लक्ष्य आधारित मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

*ग्राम धरदेई में धान उठाव कार्य का निरीक्षण*

- Advertisement -
Ad image

पथरिया विकासखंड के ग्राम धरदेई खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने धान उठाव कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य रखते हुए शीघ्र धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि खरीदी केन्द्र में 78 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिनमें से 70 हजार क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं 08 हजार क्विंटल धान निराकरण के लिए शेष है। कलेक्टर ने कहा कि यदि धान उठाव में देरी होती है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*सरगांव में पटाखा भंडारगृह निर्माण का अवलोकन*

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सरगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन पटाखा भंडार गृह का निरीक्षण किया और लाइसेंस एवं पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को निर्देशित किया कि सभी नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, पथरिया एसडीएम श्री भरोसा राम ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती छाया अग्रवाल, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250306 WA0027 मनेंद्रगढ़ में तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं अग्निसुरक्षा कार्यशाला का किया गया सफल आयोजन
Next Article IMG 20250306 WA0029 जिला प्रशासन की तत्परता से रूका नाबालिग बालिका का विवाह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260310 WA0008
मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी
CHHATTISGARH RAIGARH March 10, 2026
IMG 20260310 WA0007
यूपीएससी में सफलता पाने वाले अजय गुप्ता से एसएसपी शशि मोहन सहित अधिकारियों की सौजन्य भेंट, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
CHHATTISGARH RAIGARH March 10, 2026
IMG 20260310 WA0006
ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH March 10, 2026
IMG 20260310 WA0005
महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया March 10, 2026
निष्क्रिय सहकारी समितियों के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू
CHHATTISGARH sakti March 10, 2026

Popular Post

IMG 20260310 WA0008
मेहनत और एकजुटता से बदली पुन्यासो चौहान की जिंदगी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?