Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑनलाइन फ्रॉड में मिली चक्रधरनगर पुलिस को सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ऑनलाइन फ्रॉड में मिली चक्रधरनगर पुलिस को सफलता

ऑनलाइन फ्रॉड में मिली चक्रधरनगर पुलिस को सफलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240705 WA0038

रायगढ़। वर्तमान में साइबर ठगों द्वारा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर व्हाटसअप ग्रुप/टेलीग्राम में जोड़ कर स्वयं बनाये फेक कंपनियों के लिंक शेयर कर निवेश में बड़ा मुनाफा दिखाकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है । ऐसी ही ठगी की एक शिकायत थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की महिला द्वारा एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल से की गई । मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को जांच में लगाया गया, मामले की विस्तृत जांच कर रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के एक सदस्य को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार कर लाया गया है।

दिनांक 15/06/2024 को बेदादुला चक्रधरनगर में रहने वाली महिला द्वारा ऑनलाइन ठगी की लिखित में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । महिला बताई कि मार्च 2024 में Apolo Business School के वेबसाईट को गलती से ओपन की जिससे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे व्हाटअप ग्रुप (B-5 Hang on to your dreams) में जोड़ दिया गया जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करने पर लाभ अर्जित करने का मोटीवेशनल पोस्ट दिखाया गया, जिससे प्रभावित होकर महिला ने दिनांक 08.04.2024 से 18.05.2024 के मध्य Apolo Business School के शेयर में 87,41,000/ रूपये निवेश की । महिला को उस कंपनी के शेयर के भाव बढने पर अपने शेयर को बेचने का प्रयास किया गया जिसस पता चला कि जो अज्ञात व्यक्ति इससे निवेश के लिये चैट करते थे उन्होंने किसी फर्जी कंपनी में पैसा निवेश कराया गया है । पीड़ित महिला जब Apolo Business School के आधिकारिक वेबसाईट से सम्पर्क की तो फर्म के द्वारा बताया गया कि फर्म का कोई भी व्हाट्सएप ग्रुप नहीं है । महिला के आवेदन पर दो मोबाइल धारकों के विरूद्ध अप.क्र. 295/2024 धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध विवेचना टीम द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर उनके बैंक खाता के डिटेल, संदिग्ध मोबाइल का डिटेल एवं ठगों द्वारा रूपये आहरण व्यय के संबंध में जानकारी जुटाई गई जिसमें 24 अप्रैल 2024 को आरोपियों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक, मनु मार्ग शाखा अलवर, राजस्थान के एक खाता में ₹3,20000 ट्रांसफर करने और इसी खाते से कई लोगों को रुपए ट्रांसफर करने जानकारी मिली बैंक खाते के डिटेल पर खाताधारक जसराज मीणा अलवर राजस्थान का होना पाया गया । तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम राजस्थान रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक मनु मार्ग शाखा अलवर जाकर डिटेल निकाला गया जिसमें 24 अप्रैल को खाताधारक स्वयं चेक के माध्यम से ₹50 लाख विड्रोल करने की जानकारी मिली । बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर खाताधारक के साथ रूपये निकालने दो अन्य व्यक्ति भी आए थे जिनके विषय में स्थानीय पुलिस की सहायता से पतासाजी करने पर एक व्यक्ति दीनबंधु गुप्ता की जानकारी मिली । तत्काल रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा संदेही दीनबंधु गुप्ता की पतासाजी कर संदेही को हिरासत में लिया जिसे मोबाइल पर सुरक्षित रखे PNB बैंक के सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया । संदेही दीनबंधु गुप्ता ने जसराज मीणा और विवेक यादव के साथ अपराध करना स्वीकार कर तीनों बैंक आकर रूपये निकालना बताया । आरोपी दीनबंधु गुप्ता ने बताया कि जसराज मीणा द्वारा 50 लाख रुपए खाते से निकाले और इसे भी रुपये दिये थे जिसे खर्च कर दिया है । दोनों आरोपी जसराज मीणा और विवेक यादव के निवास स्थान पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया, दोनों काफी दिनों से गांव से फरार है । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। *आरोपी दीनबंधु गुप्ता पिता स्वर्गीय कल्याण सहाय गुप्ता उम्र 39 साल निवासी रूपवास थाना अरावली विहार जिला अलवर (राजस्थान)* को आज चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर फ्रॉड गिरोह का पटाक्षेप करने और दिगर प्रांत से आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक कोमल तिवारी और विक्रम सिंह (साइबर सेल) शामिल थे ।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240704 WA0047 कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा
Next Article IMG 20240705 WA0039 फेरी, कबाड़ी करने वाले 17 व्यक्तियों पर घरघोड़ा पुलिस ने की 170 BNSS के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 1, 2026
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized March 30, 2026
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti March 26, 2026
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH March 26, 2026
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर March 26, 2026

Popular Post

IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?