सक्ती 8 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में नशे से ग्रसित लोगो को नशा से मुक्ति हेतु जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार करने और जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा मादक द्रव्य पदार्थों के जिले से किसी भी प्रकार के परिवहन पर रोक लगाने आबकारी और पुलिस विभाग को मिलकर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समाज कल्याण विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया की कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना कर ली गई है। वर्तमान में यह जिले का पहला व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बाजार चौक टुंडरी में संचालित किया जा रहा है। जहां नशे के आदि लोगो को नशे से मुक्ति दिलाने का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तोपनो द्वारा एनसीओआरडी समिति के सभी सदस्य विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
