Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एडिशनल एसपी ने ली स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों की बैठक, छात्रों की सुरक्षा और यातायात के संबंध में दिये निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260225 WA0001
ग्रामीण पत्रकारिता की साख दांव पर, अवैध वसूली और धमकियों से बढ़ी चिंता
CHHATTISGARH
IMG 20260225 WA0000
सक्ति में युवती की संदिग्ध मौत का खुलासा, प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260225 WA0002
सरिया में विकास की अटल यात्रा जारी : चूड़ामणि पटेल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
न्याय दो या इच्छा मृत्यु: सेवा समाप्ति से आहत डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप
Uncategorized
IMG 20260224 WA0037
फरवरी में ही गहराया जल संकट: मालखरौदा ब्लॉक के बोडासागर सहित कई गांवों में भूजल स्तर 300 फीट नीचे
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » एडिशनल एसपी ने ली स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों की बैठक, छात्रों की सुरक्षा और यातायात के संबंध में दिये निर्देश

एडिशनल एसपी ने ली स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों की बैठक, छात्रों की सुरक्षा और यातायात के संबंध में दिये निर्देश

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh December 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231220 WA0037

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा कल शाम पुलिस कंट्रोल रूम में ली गई बैठक में अधिकारियों को विद्यालयवार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सभी प्राचार्यों को आवश्यक निर्देशित करने के निर्देश दिये गये थे । निर्देशों के पालन में आज दिनांक 20/12/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी संजय महादेवा द्वारा शहर के स्कूल प्रबंधन, प्राचार्यों के साथ मीटिंग आयोजित किया गया जिसमें हेडक्वार्टर डीएसपी निकिता तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा, नगर कोतवाल शनिप रात्रे, विद्यालय के प्राचार्य /प्रबंधन तथा विद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित हुए । मीटिंग में एडिशनल एसपी ने बताये कि शहर के कुछ स्कूलों में स्कूल छूटने के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है । कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, नटवर स्कूल में ऐसी अव्यवस्था देखी जा रही है । उन्होंने कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के साथ चर्चा कर स्कूल के मुख्य मार्ग वाले गेट को बंद कर पिछले दो मार्गों के उपयोग के संबंध में चर्चा कर शीघ्र पीछे वाले रास्ते को व्यवहार में लाने के निर्देश दिए तथा छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने स्कूलों में सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाने कहा गया । मीटिंग में विद्यालयों में विशाखा समिति के गठन के बारे में जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा कि बच्चे वाहन लेकर स्कूल ना आये, स्कूल के गैलरी और क्लास रूम में अच्छी क्वालिटी का और बैकअप का सीसीटीवी कैमरा लगावे तथा एक व्यक्ति सीसीटीवी की मॉनिटरिंग करें । विद्यालय के प्रथम व द्वितीय तल के गैलरी में रैलिंग ऊपर तक लगी हो । स्कूल के सुरक्षा गार्ड, बस के चालक तथा परिचालक निर्धारित यूनिफार्म धारण करेंगे और उनका पुलिस वेरीफिकेशन अनिवार्य रूप से करावें। बैठक में प्राचार्य/प्रबंधन को स्कूल के नोटिस बोर्ड के समीप फायर बिग्रेड, मेडिकल एमरजेंसी, पुलिस कंट्रोल रूम, डायल 112, थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर चस्पा करने तथा स्कूल के समीप मार्ग पर स्कूल होने का बोर्ड, हॉर्न साइलेंस जोन, स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने के संबंध में चर्चा किया गया तथा स्कूल बसों में कैमरा, जीपीएस सिस्टम तथा स्पीड गवरनर लगाने की सलाह दी गई। बैठक में छुट्टी के बाद निर्धारित अभिवाहक को ही बच्चे सौंपा जाये, छुट्टी समय टीचर या गार्ड आवश्यक सावधानी बरते । स्कूल में इमरजेंसी अलार्म रखा जावे, तत्कालीन प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सा व्यवस्था रखी जाए । बच्चों को बेसिक यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ, पुलिस सहायता के लिए डायल 112 और साइबर फ्रॉड के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930 की जानकारी देने कहा गया और सभी स्कूलों में शिकायत बॉक्स रखने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने बताया कि वे सुरक्षा ऑडिट के लिये शीघ्र स्कूलों निरीक्षण करेंगे । मीटिंग में केंद्रीय विद्यालय, कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट नटवर इंग्लिश स्कूल, संत माइकल हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पुत्री शाला) रायगढ़, सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ के प्राचार्य/प्रबंधन व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231220 WA0036 क्राईम मीटिंग में एसएसपी सदानंद कुमार की दो टूक; कहा- ”अवैध शराब बंद मतलब बंद, कार्रवाई में कोताही पर नपेंगे थानेदार
Next Article IMG 20231220 WA0038 इलेक्ट्रॉनिक दुकान से नये कंप्यूटर मॉनिटर, प्रिंटर, पंखे चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260225 WA0001
ग्रामीण पत्रकारिता की साख दांव पर, अवैध वसूली और धमकियों से बढ़ी चिंता
CHHATTISGARH February 25, 2026
IMG 20260225 WA0000
सक्ति में युवती की संदिग्ध मौत का खुलासा, प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti February 25, 2026
IMG 20260225 WA0002
सरिया में विकास की अटल यात्रा जारी : चूड़ामणि पटेल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 25, 2026
न्याय दो या इच्छा मृत्यु: सेवा समाप्ति से आहत डॉक्टर ने लगाए गंभीर आरोप
Uncategorized February 24, 2026
IMG 20260224 WA0037
फरवरी में ही गहराया जल संकट: मालखरौदा ब्लॉक के बोडासागर सहित कई गांवों में भूजल स्तर 300 फीट नीचे
CHHATTISGARH sakti February 24, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?