खरसिया। जिले में व्यापक मतदान हो और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जन जन तक पहुंचे इस हेतु विविध दिशा में अनवरत नवाचारी प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में दीपावली के पर्व पर स्वयं सेवी संस्था बहुउद्देशीय ग्रामीण कल्याण समिति श्रमजीवी महिला सहयोग समिति द्वारा पुरानी बस्ती खरसिया में घर-घर जाकर एक दिया मतदान का थीम पर दीपदान किया व नवाचार की शुरुआत कर दीपदान से मतदान का संकल्प कराया।
सामाजिक कार्यकर्ता डिग्री लाल जगत ने बताया कि दीपावली देव पर्व में दीपदान करते हैं जिसका अत्यधिक महत्व व आस्था है। इसी श्रृंखला में दीपदान द्वारा मंगल कामना की जाती है इस थीम पर आधारित एक दिया मतदान का दीपदान से संकल्प मतदान का नवाचार शुरू किया है। आरती यादव ने आओ दीपदान कर ले संकल्प मतदान का आया है महापर्व लोकतंत्र का सम्मान का जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। बहुउद्देशीय ग्रामीण कल्याण समिति के सचिव नरेश राठौर ने महिलाओं का सम्मान किया महिलाओं ने कहा कि भी जरूर वोट करेंगी वह अन्य लोगों को भी मतदान केंद्र पर लेकर जाएंगी। अपने घर में दीपक जलाकर दीपदान कर अपने आसपास के लोगों को 17 नवंबर को मतदान करने का संकल्प दिलाएंगे।
एक दिया मतदान का, दीपदान से संकल्प मतदान का
