बेमेतरा 4 अक्टूबर 2023:- कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जामगांव-02, एवं जमघट पुराना डिहपारा में आंगनबाड़ी सहायिका एवं जामगांव 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवानिवृत हुए एवं पद रिक्त होने की दशा में देने तथा मृत्यु की दशा में आगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निर्धारित निर्देश एवं मापदंडों के अनुसार नियमानुसार भर्ती किया जाएगा। भर्ती हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बेरला में कार्यालयीन समय 10ः00 से 5ः30 बजे सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भर्ती के संबंध में आवश्यक अर्हताओं की जानकारी परियोजना कार्यालय नांदघाट से प्राप्त की जा सकती है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर आवेदन आमंत्रित
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
