बीजापुर 31 अगस्त 2023- 28 अगस्त 2023 के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया था। उक्त प्रेस विज्ञप्ति को आंशिक कारणों से निरस्त किया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़, बीजापुर, उसूर एवं भोपालपटनम के लिए सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं हेतु प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं के परीक्षण उपरांत राज्य मुख्यालय से प्राप्त जिलेवार मेरिट सूची में दर्शित छात्र-छात्राओं का विद्यालय चयन हेतु जिला स्तर पर काउंसलिंग 31 अगस्त 2023 से 06 सितम्बर 2023 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर (एजुकेशन सिटी) में किया जाएगा। मेरिट सूची में दर्शित छात्र-छात्राएं 06 सितम्बर 2023 तक उपस्थित नहीं होने की स्थिति मे प्रतीक्षा सूची से छात्रों को काउंसलिंग दिया जाएगा।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर में काउंसलिंग 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2023 तक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
