रायगढ़, 22 अगस्त 2023/ सहायक संचालक उद्यान, रायगढ़ ने शासकीय उद्यान रोपणी खरसिया के माली श्री उमाचरण सिदार को शीघ्र ही अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु सूचना जारी किया है। उन्होंने कहा कि उक्त सूचना पत्र के बाद भी अगर श्री सिदार अपने शासकीय कार्य पर उपस्थित नहीं होते है तो यह मान लिया जायेगा कि वे शासकीय कार्य करने के इच्छुक नहीं है। तत्पश्चात उनकी सेवा समाप्ति करने की नियमानुसार कार्यवाही संचालनालय को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सहायक संचालक उद्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि माली श्री उमाचरण सिदार विगत 21 जनवरी 2023 से बिना आवेदन पत्र दिए अपने कार्य एवं मुख्यालय से अनुपस्थित है। कार्य पर उपस्थित होने हेतु उन्हें कई बार लेख किया गया है। उसके बावजूद भी वे आज पर्यन्त तक उपस्थित नहीं हुए है। यहां तक के उनके गृहग्राम भी जाकर उन्हें पत्र सौंपा गया लेकिन उनके द्वारा अनदेखा कर निर्देशों की अवहेलना करते हुए ना तो अपने कार्य पर उपस्थित हुए और न ही कार्यालय के पत्रों का प्रतिउत्तर दिया गया है।
उमाचरण सिदार को कार्य पर उपस्थित होने सूचना जारी
