Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का होगा डेथ ऑडिट, कारणों पर नियंत्रण की कवायद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260402 WA0007
सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का होगा डेथ ऑडिट, कारणों पर नियंत्रण की कवायद

ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का होगा डेथ ऑडिट, कारणों पर नियंत्रण की कवायद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240212 WA0028

रायपुर 12 फरवरी 2024/रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डॉ. अलंग ने संभाग के सभी जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में ईलाज के दौरान मरीजों की मौत का डेथ ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस डेथ ऑडिट से मरीज के ईलाज के विभिन्न चरणों का क्रमबद्ध ब्योरा पता लगेगा और ईलाज के दौरान मृत्यु के कारणों को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने तकनीकी रूप से मरीजों का गंभीरता से ईलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। डॉ. अलंग ने शिशु मृत्यु, मातृ मृत्यु के साथ-साथ अन्य मरीजों की ईलाज के दौरान मौतों को कम से कम करने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश भी चिकित्सकों को दिए। संभागायुक्त ने गंभीर मरीजों को समय पर बड़े अस्पतालों को रेफर करने को भी कहा, ताकि समय पर उन्हें उचित ईलाज मिल सके और उनका जीवन बचाया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में महासमुंद और रायपुर मेडिकल कॉलेजों के डीन, रायपुर एवं महासमुंद शासकीय अस्पतालों के अधीक्षक सहित मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन के कार्यपालन यंत्री, ब्लड बैंक के प्रभारी और यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए।

बैठक में डॉ. अलंग ने मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन थियेटरों की व्यवस्था, सर्जिकल उपकरणों के साथ-साथ होने वाले ऑपरेशनों और विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने ऑपरेशन थियेटरों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं और दवाएं-रसायन आदि की पर्याप्त मात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने अस्पतालों में विभागवार मरीजों की भर्ती, संस्थागत प्रसव, दिन एवं रात में सामान्य एवं सिजेरियन प्रसवों का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए भी कहा। डॉ. अलंग ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के प्रयास भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित दवाओं एवं अन्य संस्थागत निर्माण से जुड़े स्वीकृत तथा लंबित कार्यों की जानकारी भी ली। डॉ. अलंग ने भूमि विवाद, निर्माण कार्य के लिए स्थल चयन ना होने जैसे कारणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के लिए संबंधित जिले के कलेक्टरों को पत्र द्वारा तत्काल सूचित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त ने चिकित्सा अधोसंरचना विस्तार के शुरू हो चुके निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*एक फोन कॉल पर मिलेगी ग्रीन कॉरीडोर की व्यवस्था-* बैठक में संभागायुक्त ने जरूरत पड़ने पर ग्रीन कॉरीडोर बनाने की तैयारियों के बारे में भी यातायात पुलिस के अधिकारियों से जानकारी ली। यातायात पुलिस के उप अधीक्षक ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति या अस्पताल एक फोन कॉल पर ग्रीन कॉरीडोर की सुविधा ले सकता है। गंभीर मरीजों के ईलाज या ट्रांसप्लांट के लिए अंगो का परिवहन करने जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन हमेशा सजग और तैयार है। दुर्ग से लेकर रायपुर तक इसके लिए समर्पित आठ हाइवे पेट्रोलिंग टीम हमेशा तैनात रहती है। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रशासन ने 57 बार ग्रीन कॉरीडोर बनाकर गंभीर मरीजों को ईलाज के लिए और अंगो को प्रत्यारोपण के लिए दूसरे शहरों में मरीजों तक निर्धारित समय सीमा से पहले पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति या अस्पताल ग्रीन कॉरीडोर बनाने पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नम्बर 94791-91099 या उप पुलिस अधीक्षक यातायात के शासकीय नम्बर 94791-91018 पर फोन कर मांग कर सकते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article Screenshot 2024 02 12 19 38 17 32 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से की विधानसभा अवलोकन के दौरान की चर्चा
Next Article IMG 20240212 WA0029 जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एमसीबी प्रेस क्लब के तत्वाधान में जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं समाधान शिविर सम्पन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 3, 2026
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026
IMG 20260402 WA0007
सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 2, 2026
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti April 1, 2026
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 1, 2026

Popular Post

IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?