रायगढ़। भवन अनुज्ञा लेने के बाद ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण नहीं करने और मार्जिन ऑफ सेफ्टी का पालन नहीं करने के कारण निगम से पंजीकृत इंजीनियर सैय्यद जावेद रजा का पंजीयन ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की गई।
साइट निरीक्षण में पाया गया कि मिट्ठूमुड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण पटेल द्वारा आवासीय के स्थान पर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराया गया है। इसी तरह सावित्री नगर निवासी सावित्री पटेल द्वारा भी निर्माण पर मार्जिन आफ सेफ्टी का पालन नहीं किया गया है। उक्त दोनों भवन अनुज्ञा इंजीनियर सैय्यद जावेद रजा के आई डी से आन लाइन आवेदन किया गया था। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों निर्माण में आवेदन में दिए गए ड्राइंग डिजाइन में अंतर पाया गया, जिसपर पंजीकृत इंजीनियर सैय्यद जावेद रजा का पंजीयन ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की गई।
इंजीनियरिंग लाइसेंस किया गया ब्लैक लिस्टेड,मार्जिन ऑफ सेफ्टी का नहीं किया गया पालन
