मुंगेली, 15 दिसम्बर 2023// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर में 14 दिसंबर को आयोजित कैबिनेट की प्रथम बैठक में राज्य के ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए अहम फैसला लिया गया है। जिसका जिले के लोगों ने खुले मन से स्वागत किया। कैबिनेट में लिए गए इस निर्णय से जिले के जरूरतमंद एवं योजना के लाभ से वंचित हितग्राहियों का आवास बनेगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से जिले के लोगों के चेहरों में मुस्कान आ गई है। लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करही के श्री रमेश सिंह, श्री गोकुल सिंह, श्री प्रेम साहू, श्री मोहित यादव, श्री बाराती साहू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ग्रामीण अंचल के आवासहीन के लिए कैबिनेट के फैसले से वे काफी खुश है, अब उनका आवास का सपना पूरा हो जाएगा। लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल है। लेकिन अब तक आवास नहीं बन पाया था। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में जिले से 63 हजार 147 हितग्राहियों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल है, जिनमें से 49 हजार 225 लोगों के लिए आवास स्वीकृत हो चुका है। 41 हजार 788 हितग्राहियों का आवास का सपना पूर्ण हो चुका है। वहीं कैबिनेट के इस फैसले से प्रतीक्षा सूची में शामिल शेष लोगों का आवास बनने का सपना पूरा होगा।
आवास योजना के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लिए गए फैसले का जिले के लोगों ने किया स्वागत
