रायगढ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजन पैकरा के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर आयुष्मान भव:कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत अंगदान हेतु जनसमुदाय में जागरूकता लाने के लिए जिला एवं विकासखण्ड में संचालित समस्त हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में अंगदान हेतु शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। साथ ही जनसामान्य को अंगदान करने एवं कराने के लिए प्रोत्साहित कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें इच्छुक व्यक्ति अपने स्वेच्छानुसार आगे आकर विभाग के द्वारा संचालित ऑर्गन डोनेशन रजिस्ट्री के वेबसाईट में जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर स्वपंजीयन कर सकते है। जिसके पश्चात अंगदान का प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते है।
आयुष्मान भव: कार्यक्रम अंतर्गत हेल्थ एवं वेलनेस सेेंटरों में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
