सक्ति।सक्ती पुलिस ने आईपीएल सट्टा खेलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके पास से महंगे मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एएसपी हरीश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंधवा तालाब पचरी के पास छापा मारा, जहां करन भिंडवानी (28) निवासी साई मंदिर के पास, सक्ती को Big Wicket ऐप के माध्यम से सट्टा खेलते पकड़ा गया। उसके पास से एक OnePlus 11R 5G मोबाइल (कीमत ₹20,000) जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई में निखिल शर्मा (27) निवासी हटरी चौक, सक्ती को 11 XLASER ऐप के माध्यम से सट्टा खेलते पकड़ा गया। उसके पास से एक Nothing Phone 3A (कीमत ₹20,000) जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी मनीष कुंवर, थाना प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

