Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आईएएस रानू साहू को ईडी की टीम ने किया गिरफ्तार,3 दिनों तक ईडी के रिमांड पर रहेगी आईएएस रानू साहू
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » आईएएस रानू साहू को ईडी की टीम ने किया गिरफ्तार,3 दिनों तक ईडी के रिमांड पर रहेगी आईएएस रानू साहू

आईएएस रानू साहू को ईडी की टीम ने किया गिरफ्तार,3 दिनों तक ईडी के रिमांड पर रहेगी आईएएस रानू साहू

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh July 22, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
ranu sahu 1690015357065 1690015387001

रायपुर।आईएएस रानू साहू को ईडी की टीम ने हिरासत में लेकर रायपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 25 जुलाई तक ईडी की रिमांड दी है। प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने उनकी 14 दिन की रिमांड मांगी थी। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में टीम ने छापेमारी की थी। इसमें मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेरफेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। इससे पहले आईएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और कोल स्कैम के मामले में फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ व कोरबा जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।पिछले साल ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और कोल अवैध वसूली मामले में रानू साहू के कलेक्टर रहते हुए छापेमारी कार्रवाई की थी। रानू साहू के मायके में ईडी ने दबिश दी थी। साहू के गांव पाण्डुका, गरियाबंद जिले में छापा पड़ा था। वहीं सारंगढ़ स्थित उनके ससुराल में भी छापा मारा था। साहू के परिजन राजनीति से जुड़े हैं। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के घर टीम घुसी थी। लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं। वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं।

दो महीने पहले कोल मामले में ईडी ने आईएएस अफ सर, कोल कारोबारी और कुछ कांग्रेसी विधायकों की संपत्ति अटैच की थी। तब प्रदेश में 90 चल अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है। जिनमें लग्जरी गाडिय़ां, ज्वेलरी और नगद शामिल है। कुल 51. 40 करोड़ की संपत्ति को बरामद किया गया है। यह बरामदगी आईएएस रानू साहू, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्र देव राय के पास से की गई थी। यह कोल एक्सटॉर्शन स्कैम से जुड़ा हुआ मामला है। ईडी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले में अब तक 221.5 करोड़ के आसपास की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।ईडी ने शुक्रवार को रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगांव में कारोबारियों और अफ सरों के घर दबिश दी थी। रायपुर व रायगढ़ में सड़क ठेकेदार व भाजपा नेता सुनील रामदास अग्रवाल के जोरा स्थित अनुपम नगर के घर में भी टीम पहुंची थी। कोरबा में निगम कमिश्ननर प्रभाकर पांडेय के घर पर सुबह पांच बजे से पांच सदस्यीय टीम छानबीन की। वहीं रायपुर में एक कांग्रेसी नेता और राजनांदगांव में आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक के घर पहुंची थी। संभावना है कि ईडी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20230722 WA0043 मस्तूरी में डायरिया और नवोदय विद्यालय में आई फ्लू से प्रभावित बच्चों से मिले सीएमएचओ डॉ शुक्ला
Next Article IMG 20230724 WA0000 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नहरपाली व्याख्याता संस्कृत के शिक्षक केसी पटेल को प्राचार्य एवं विद्यालयीन परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?