Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अवैध रूप से संचालित खनिज उद्योगों पर शामत,फिर आज 8 क्रशर सील,4 कोल डिपो को थमाया नोटिस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अवैध रूप से संचालित खनिज उद्योगों पर शामत,फिर आज 8 क्रशर सील,4 कोल डिपो को थमाया नोटिस

अवैध रूप से संचालित खनिज उद्योगों पर शामत,फिर आज 8 क्रशर सील,4 कोल डिपो को थमाया नोटिस

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh February 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240203 WA0047

बिलासपुर, 3 फरवरी / कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज अमला बिलासपुर, राजस्व अमला मस्तूरी और बिल्हा एवं पर्यावरण विभाग द्वारा दिनांक 03 फरवरी 2024 को मस्तूरी एवं बिल्हा क्रशरों, कोयला एवं डोलामाईट अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तियों पर जांच कर पाये गये अनियमितताओं के आधार पर कठोर कार्रवाई की गई।

जिला बिलासपुर अंतर्गत मस्तूरी तहसील में ग्राम मस्तूरी, मोहतरा, एवं जयरामनगर में 7 निम्न श्रेणी चूनापत्थर खदान में स्थापित क्रशरों के संचालकों कमशः श्री दौलत राम विधानी, श्री कौशल सिंह, श्री संजय अग्रवाल, श्री अरूण जायसवाल, श्रीमति सुरईया बानो, श्री सांई स्टोन क्रशर प्रो. श्री कपिल खनुजा एवं जय नहरिया बाबा क्रशर प्रो. श्री दीपक अग्रवाल द्वारा अधिकारियों के द्वारा मांगे जाने पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण सील किया गया।

इसके अतिरिक्त बिल्हा तहसील अंतर्गत ग्राम हिरीं स्थित डोलोमाईट के अस्थाई भण्डारण में स्थापित क्रशर संचालक बिलासपुर माईनिंग इंडिया प्रो. श्री नरेश कुमार अग्रवाल द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण सील किया गया।

*पर्यावरण शर्तों का पालन नहीं करने पर 5 को नोटिस*

- Advertisement -
Ad image

बिल्हा तहसील अंतर्गत ग्राम धौराभांटा एवं हिरी में स्वीकृत 4 कोयला अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी क्रमशः खालसा कोल ट्रेडिंग कंपनी, राधास्वामी कोल कंपनी, जेआरआर मिनरल्स प्रा. लिमि., एवं मेसर्स रायल एनर्जी तथा 1 डोलोमाईट अस्थायी भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी गुप्ता स्टोन माईन्स के द्वारा पर्यावरण शर्तो का पालन नहीं करने तथा भू-राजस्व जमा नहीं करने के कारण पर्यावरण एवं राजस्व विभाग के द्वारा कारवाई कर नोटिस थमाया गया।

बिना तारपोलिंग ढके परिवहन करने वाले 17 वाहनों पर कार्यवाही
कच्चे माल एवं उत्पाद यथा कोल, गिट्टी एवं फ्लाईएश, स्लैग आदि का परिवहन बिना तारपोलिंग से ढके वाहनों के परिवहन की जांच पर्यावरण विभाग, राजस्व, खनिज, परिवहन, पुलिस विभागों के कर्मचारीयों के द्वारा पेन्ड्रीडीह बाईपास से कोनी एवं मस्तूरी बाईपास पर की गई। जिसमें 70 ट्रकों की जांच की गई। उक्त जांच में 17 ट्रकों के द्वारा बिना तारपोलिंग एवं ग्रीननेट के परिवहन करना पाए जाने पर 7 ट्रकों को परिवहन विभाग, 8 ट्रकों को कोनी थाना एवं 2 ट्रकों को चकरभाटा थाने में जप्ती बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है।

राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा बिना रायल्टी परिवहन पर 17 मामले दर्ज किए गए

जिले में केन्द्रीय खनिज उड़नदस्ता दलों द्वारा भी जिले अंतर्गत मस्तूरी, लाल खदान, मंगला, कोनी, सेंदरी, लोफन्दी, कछार एवं रतनपुर इत्यादि क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण 2 फरवरी एवं 3 फरवरी 2024 को किया गया। जिसमें निम्नश्रेणी चूनापत्थर के 6 हाईवा, खनिज रेत के 7 हाईवा, ईट परिवहन करते 3 माजदा एवं 1 ट्रेक्टर जप्त कर थाना कोनी, थाना सरकंडा, थाना सकरी एवं खनिज जांच चौकी लावर में अभिरक्षा में रखा गया है। जांच में सभी वाहनों में बिना विधि सम्मत अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने के कारण अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पटेल/

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240203 WA0046 जिले के डेढ़ लाख लोगों पर मंडरा रहा बेरोजगारी का संकट! संघ ने सीएम व अन्य जिम्मेदारों के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article IMG 20240205 WA0041 कुर्रु भाटा के पास पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी जोर दार टक्कर 3 लोग घायल 5 साल की बच्ची के पैर में गंभीर चोट हॉस्पिटल रेफर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?