Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अमृत सरोवर स्थलों में पौध रोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अमृत सरोवर स्थलों में पौध रोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

अमृत सरोवर स्थलों में पौध रोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu June 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240605 WA0021

कोरबा 05 जूून 2024/ जिले के ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा से बनाए गए अमृत सरोवर स्थलों में 05 जून को ग्रामीणों, हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधरोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से जल निकायों की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
ग्राम पंचायतों में आयोजित इस विशेष उत्सव में जल संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व की जानकारी ग्रामीणों को देकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जल संरक्षण एवं जैव विविधता के विषय में ग्रामीणों ने सामूहिक शपथ लेकर गांव में रैली निकाली तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण प्रबंधन का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों एवं मनरेगा हितग्राहियों को जल निकायों, तालाब, कुंआ, डबरी, नदी-नाले आदि के कायाकल्प एवं जीर्णोद्धार के सकारात्मक प्रभावों को भी बताया गया।
भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अमृत सरोवर स्थलों को स्थायी प्रतीक के रूप में आदर्श संरचना मानते हुए 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष उत्सव मनाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में आज ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस उत्सव मनाया गया। पर्यावरण दिवस मनाने के लिए ग्रामीणों के बीच परंपरागत माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने उत्सव में उत्साह पूर्वक सामूहिक भागीदारी करते हुए पौधरोपण, सफाई एवं जागरूकता अभियान में भाग लिया।
ग्राम पंचायत बुंदेली, पीड़िया, लबेद, हरदेवा, रंजना, देवरी, बतारी, गोढ़ी, राल, पोटापानी, महोरा, तानाखार, मोहनपुर आदि ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर स्थलों में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी से अमृत सरोवरों की साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को जल संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी गई। पर्यावरण दिवस उत्सव में जनपद पंचायत सीईओ, सरपंच, उपसरपंच, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक सहित ग्रामीण हितग्राही स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ग्रामों में मनाया जाएगा स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह –
गांवों में पर्यावरण सरंक्षण एवं पर्यावरण प्रबंधन को बढाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 05 जून से 12 जून 2024 तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भू-जल को रिचार्ज करने एवं जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने के लिए सोक पिट का निर्माण करने प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप पिट से जैविक कचरे को पोषक तत्व के रूप में जैविक खाद बनाने, कचरे से कम्पोस्ट खाद, अपशिष्ट पदार्थों का पुनः उपयोग एवं गैर-बायोडिग्रेडबेल कचरे का रिसायकलिंग के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240605 WA0020 विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण
Next Article IMG 20240605 WA0023 शासन के द्वारा खरीफ 2024 में धान आधार/प्रमाणित बीजों के विक्रय दर निर्धारित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized May 15, 2026
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti May 15, 2026
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?