मुंगेली।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले की अध्यक्षता में उनके चेम्बर कक्ष में आज आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के लिए प्रचार-प्रसार एवं अन्य सामग्रियों के दर निर्धारण के संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पाटले द्वारा पूर्व निर्वाचन की दर सूची में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति द्वारा नियमानुसार सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि टेंट एवं लाईट्स का रेट लिस्ट-निर्धारित दर हेतु पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय रायपुर को भेजा जा चुका है, जिसकी सूची भी प्रदाय किया जा चुका है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन किराया संबंधी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव की दर में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। वाहन अधिग्रहण संबंधी आदेश यथाशीघ्र प्रदाय करने हेतु परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया। खाद्य अधिकारी द्वारा खाद्य सामग्री चाय, नाश्ता एवं अन्य वस्तुओं के संबंध में दर की सूची प्रस्तुत किया गया, जिसे समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी तरह सोमवार 25 सितम्बर को राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित कर दर सूची के संबंध में चर्चा करने हेतु समिति द्वारा निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों के लिए प्रचार-प्रसार एवं सामग्रियों के दर निर्धारण के संबंध में बैठक आयोजित
