रायगढ़! भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छतीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने बसंल गोदाम के पास सड़को पर ठहराव पानी से डेंगू एवं अन्य बीमारी की संभावनाओं को देखते हुए आयुक्त महोदय को इस स्थिति से अवगत कराया! पिछले कुछ दिनो से कबीर चौक, ओडिसा रोड पार्क सिटी कॉलोनी के सामने वाली लाइन पर नाली जाम हो जाने के कारण गंदा पानी बंसल गोदाम के पास बहकर सड़को पर आ जा रहा है जिसके कारण आस पास के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! अनुराग ने बताया पानी के सड़क पर निरंतर ठहराव होने के कारण डेंगू एवं अन्य बीमारी होने की संभावना है! इन्ही बातो को ध्यान मे रखते हुवे अनुराग मित्तल द्वारा आयुक्त महोदय से मिलकर इस स्थिति से अवगत कराया गया और साथ ही महोदय से जल्द से जल्द इस ओर कदम उठाने के लिए निवेदन किया गया!
अनुराग ने बंसल गोदाम के पास सड़क पर ठहराव पानी से डेंगू एवं अन्य बीमारी की संभावनाओं को देखते हुए आयुक्त महोदय को पत्र सौंपकर स्थिति से अवगत कराया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
