Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अधिकारियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अधिकारियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

अधिकारियों को दिया गया मतगणना का प्रशिक्षण

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh May 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240516 WA0036

बिलासपुर, 16 मई 2024/लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के पश्चात 4 जून को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर हैंण्ड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के डिप्टी सीईओ श्री यू.एस. अग्रवाल एवं राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह द्वारा मतगणना कार्य के संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण भी शामिल हुए। कलेक्टर ने मतगणना से संबंधित कई प्रश्न भी मास्टर ट्रेनर से किए। प्रशिक्षण में बिलासपुर सहित मुंगेली जिले के 8 विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और उनके सहयोगी मौजूद थे। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाये जाएंगे। प्रत्येक टेबल में तीन लोगों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर होंगे। प्रशिक्षण स्थल में ही मतगणना कक्ष का मॉडल बनाया गया। जहां हैंड्स ऑन ट्रेनिंग (खुद करके देखना) के जरिए प्रशिक्षणार्थियों ने मतगणना के बारे में सीखा।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना के पूर्व तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, इंडेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रंाग रूम एवं मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। सबसे पहले डाक मतपत्र एवं इटीपीबीएस की मतों की गणना की जाएगी। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया गया। प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी, मुंगेली जिले की एडीशनल कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री एमटी आलम, सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित उन्हें सहायक मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240516 WA0033 डेंगू दिवस : डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए जिले के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया गया जागरूक
Next Article IMG 20240516 WA0042 काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने करें तैयारी: कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0010
बकायादारों पर निगम की सख्ती — काटे गए नल कनेक्शन
Uncategorized February 18, 2026
IMG 20260218 WA0009
एमजी कालेज के वार्षिक सम्मेलन में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्यातिथ्य के तौर पर हुए शामिल
CHHATTISGARH खरसिया February 18, 2026
IMG 20260218 WA0007
समाज सेविका सरिता डहरिया ने अपना जन्मदिन विकलांग बच्चों व वृद्ध लोगो के साथ मनाया
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 18, 2026
IMG 20260218 WA0005
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में क्लब क्लस्टर स्तरीय कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH February 18, 2026

Popular Post

1000284585
फसल मजबूत करने अब मिलेगा नया खाद, अधिसूचना जारी,सल्फर कोटेड यूरिया” को नाम दिया गया यूरिया गोल्ड
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?