Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हुआ उच्च स्तरीय बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हुआ उच्च स्तरीय बैठक

वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हुआ उच्च स्तरीय बैठक

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh April 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250417 WA0036 1

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2025/ वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की सुविधा जिला परिवहन कार्यालयों में भी उपलब्ध होगी। परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश ने इस कार्य के लिए अनुबंधित कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ नवा रायपुर में आयोजित बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में परिवहन अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में इस कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश के अनुपालन में राज्य में वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

बैठक में परिवहन सचिव ने वाहन स्वामी के पंजीकृत वाहन में मोबाईल नंबर अपडेट करने के लिए परिवहन कार्यालय में काउण्टरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को एचएसआरपी लगाने की सरल, सुलभ प्रक्रिया तथा विभागीय वेबसाईट सीजी ट्रांसपोर्ट डॉट जीओवी डॉट इन cgtransport.gov.in के उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जाए। साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के बीच एचएसआरपी नंबर प्लेट की महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। आम जनता की सुविधा के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया तथा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिलास्तर पर भी मोबाईल नंबर जारी किए जाएंगे।

बैठक में अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने फिटमेंट सेंटर के कार्यबल, तकनीकी उपकरणों सहित जिला परिवहन कार्यालयों में आम जनता, वाहन स्वामियों को एचएसआरपी फिटेड कराने की सुविधा मुहैया कराये। इसके अतिरिक्त अनुबंधित कंपनियां विशेष क्षेत्रों में इस हेतु शिविरों का आयोजन करें, जिसमें परिवहन कार्यालय से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अनुबंधित कंपनियों को आबंटित जिलों में एचएसआरपी लगाने हेतु उपलब्ध यूनिट, इकाई व कार्यबल में वृद्धि कर कम समय में फिटिंग कार्य करने, एचएसआरपी लगाने हेतु आवेदन की प्रक्रिया, फिटमेंट सुविधा, घर पहुंच सुविधा एवं निर्धारित शुल्क के संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। अनुबंधित कम्पनियों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे जिले में खोले गये फिटमेंट सेंटर, प्रतिनिधि की जानकारी, संपर्क नंबर इत्यादि को सार्वजनिक रूप से आम जनता को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, संयुक्त परिवहन आयुक्त यू.बी.एस. चौहान, उप परिवहन आयुक्त मनोज कुमार धु्रव, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी युगेश्वरी वर्मा तथा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, धमतरी, जॉजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अनुबंधित कंपनी रोसमार्टा के मुकेश मल्होत्रा तथा रियल मेजॉन कम्पनी के विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250419 WA0026 छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है वरदान
Next Article IMG 20250202 WA0068 छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 41 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 9, 2026
IMG 20260209 WA0009
कार्बन प्लांट हादसा: हादसे में झुलसी नौ माह की मासूम की मौत
CHHATTISGARH खरसिया February 9, 2026
IMG20260207140019
क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्रिय विधायक उमेश पटेल आतिथ्य में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
CHHATTISGARH खरसिया February 7, 2026
IMG 20260207 WA0016
प्रेस क्लब छाल द्वारा ‘प्रतिभा सम्मान’ समारोह संपन्न: सांसद और विधायक ने पत्रकारों को दी भवन की सौगात
CHHATTISGARH RAIGARH February 7, 2026
IMG 20260207 WA0005
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
CHHATTISGARH रायपुर February 7, 2026

Popular Post

IMG 20260209 WA0008
रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा: बैंक कर्मचारियों की साठगांठ उजागर, 6 गिरफ्तार
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?