Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दास्त नहीं- संयुक्त पत्रकार मोर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260317 WA0027
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हादसा
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
IMG 20260317 WA0023
घटते जल स्तर पर पहल: छाया विधायक महेश साहू ने नहर में जल आपूर्ति अवधि बढ़ाने की मांग की
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260317 WA0025
मिर्गी का दौरा पड़ा, तालाब में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260317142827
खरसिया में संदिग्ध पुलिस मारपीट से मौत का आरोप, परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में दर्ज कराई आपत्ति
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260317 WA0022
आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दास्त नहीं- संयुक्त पत्रकार मोर्चा

पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दास्त नहीं- संयुक्त पत्रकार मोर्चा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 16, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240916 WA0008

राजधानी में छत्तीसगढ़ में कार्यरत सभी पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में पत्रकारों के हित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

पत्रकारिता संकल्प महासभा के लिए 2 अक्तूबर को होंगे सभी संगठन एक मंच पर…

रायपुर । राज्य में लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न मामले तथा पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों से निराकरण को लेकर राज्य के कई बड़े पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने शनिवार 14 सितंबर को राजधानी रायपुर में संयुक्त बैठक संपन्न हुई । जिसमे तकरीबन 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा बहुतायत में वरिष्ठ पत्रकार इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित समस्त पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों तथा पत्रकारों पर आए दिन हो रहे झूठे मुकदमों एवं उन पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर शासन प्रशासन ,राजनीतिज्ञों, माफियाओं पर प्रहार करते हुए गहरा रोष प्रकट किया। सभी संघों के प्रमुखों ने सामूहिक मंच पर अपने अपने विचार रखे और समाधान पर गंभीरता से चर्चा की। और सभी ने एकमतेन सामूहिक रूप से पत्रकारों के हित में आर-पार की लडाई लड़ने पर सहमति जगाई। जिसके परिणाम स्वरूप समस्त संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों की एक “संचालक समिति” का गठन किया गया। जो पत्रकारों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी और उनकी हर लड़ाई मे संयुक्त रूप से मोर्चा सम्हालेगी।
बैठक में संयुक्त समिति के गठन के पश्चात पत्रकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा, छोटे मझोले अखबारों को चलाने मे सहायक शासन द्वारा मिलने वाले विज्ञापन के बंद किये जाने, हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने क्रमानुसार अपने विचारों को साझा किया। यह समिति पूरी ताकत से एक होकर पत्रकारों के हित व न्याय की लड़ाई साथ लड़ेंगी। सभी पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी 02 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिया।
इस कड़ी में आगामी 2 अक्टूबर को सभी पत्रकार संघ एकजुटता दिखाते हुए संयुक्त रूप से एक मंच उपस्थित रहकर पत्रकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
2 अक्टूबर 2024 को “पत्रकारिता संकल्प” सभा का आव्हान किया जाएगा, जिसमे राज्य भर से विभिन्न स्थानों से संगठनों से जुड़े पत्रकारगण इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से बैठक के संयोजक सुधीर तंबोली आजाद, पत्रकार सुरक्षा कानून संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल शुक्ला,
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष ब्यास पाठक एवं शिवशंकर सोनपिपरे, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ से प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, सचिव मनीष कुमार शर्मा, राहुल गोस्वामी, छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव , प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाण्डे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ,महासचिव प्रवीण करे, कार्यसमिति सदस्य दिनेश नामदेव, छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ से प्रदेश महासचिव मो. समीम, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति से मो. नजीर, अजित शर्मा, पवन सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, रमेश कुमार , सहित वरिष्ठ पत्रकार अजीत कुमार सिंह सहित बहुतायत में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240916 WA0005 आबकारी विभाग की लापरवाही: देख के करें मदिरापान वरना जा सकती है जान,देशी शराब की शीशी में मिला केचुआ
Next Article images 60 विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ का होगा आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260317 WA0027
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान हादसा
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ March 17, 2026
IMG 20260317 WA0023
घटते जल स्तर पर पहल: छाया विधायक महेश साहू ने नहर में जल आपूर्ति अवधि बढ़ाने की मांग की
CHHATTISGARH खरसिया March 17, 2026
IMG 20260317 WA0025
मिर्गी का दौरा पड़ा, तालाब में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
CHHATTISGARH खरसिया March 17, 2026
IMG20260317142827
खरसिया में संदिग्ध पुलिस मारपीट से मौत का आरोप, परिजनों ने एसडीएम कार्यालय में दर्ज कराई आपत्ति
CHHATTISGARH खरसिया March 17, 2026
IMG 20260317 WA0022
आवास योजना के अधूरे मकानों की पूर्ण करने के निर्देश पर प्रशासन सख्त, जल्द निर्माण
CHHATTISGARH RAIGARH March 17, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?