Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डेंगू नियंत्रण पर चला समीक्षा का दौर, जिला स्तरीय अधिकारी मैदान में
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250619 WA0080
गेल इंडिया को आवेदिका के जमीन का दोबारा मूल्यांकन करने का निर्देश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250619 WA0079
जिले में बीज उत्पादक कृषकों की संख्या में करें वृद्धि-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250619 WA0078
बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250619 WA0077
जनजातीय उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रहे काम: सांसद राधेश्याम राठिया
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250619 WA0076
शिक्षा स्थायी समिति की बैठक हुई सम्पन्न
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » डेंगू नियंत्रण पर चला समीक्षा का दौर, जिला स्तरीय अधिकारी मैदान में

डेंगू नियंत्रण पर चला समीक्षा का दौर, जिला स्तरीय अधिकारी मैदान में

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh September 23, 2023 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read
IMG 20230923 WA0027

रायगढ़, 23 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डेंगू नियंत्रण में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने उत्तरदायी अधिकारियों से डेंगू नियंत्रण पर उनके द्वारा किए गए कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि शहर में बढ़ते डेंगू प्रकरण के मद्देनजर कलेक्टर श्री सिन्हा ने डेंगू सोर्स रिडक्शन एवं जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के पूरे वार्डो में पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों की ड्यूटी लगाई है।
बैठक में उत्तरदायी विभागीय अधिकारियों ने कलेक्टर श्री सिन्हा को विभिन्न वार्डो में किए कार्यों में क्रमश: जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डोर टू डोर निरीक्षण में कोटना, खाली टायर, हेलमेट जैसे विभिन्न वस्तुओं में पानी जमा पाया गया जिसे साफ करवा कर लोगों को जागरुक किया गया। जिससे डेंगू लार्वा न पनप सके। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन द्वारा जागरूकता हेतु पाम्पलेट वितरण किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूलों में डेंगू से बचाव के संबंध में बच्चों को जानकारी दे। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान मच्छरदानी के उपयोग एवं जल जमाव से बचने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा की वर्तमान में बारिश ही रही है, लिहाजा आगामी दिनों में बारिश के रुकने के पश्चात डेंगू के संक्रमण बढऩे की संभावना बढ़ेगी। जिसके लिए लगातार सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेल्थ ऑफिसर से वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्य योजना की जानकारी ली। हेल्थ ऑफिसर ने बताया की वर्तमान में शहर के वार्डो में फॉगिंग, सफाई, कचरा उठाव एवं दवाई का छिड़काव लगातार किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सफाई दरोगा एवं सभी सफाई कर्मियों को आगामी पखवाड़े भर मिशन मोड पर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे डेंगू प्रकरण पर नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल ने शहर में डेंगू के संक्रमित मरीजों की संख्या से अवगत कराया। साथ ही मेडिकल ऑफिसर डॉ.पी.के.गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डेंगू से बचाव, लक्षण एवं सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने सफाई कर्मियों को सफाई कार्य के दौरान फुल स्लीव शर्ट पहनने एवं मच्छरों से बचाव के लिए लोशन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने आप को सुरक्षित कर कार्य करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
निदान 1100 पर आ रही शिकायतों का तत्काल करें निराकरण
कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में सफाई संबंधी शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर निदान 1100 जारी किया गया हैं। जिस पर कॉल कर वार्डो की गंदगी के संबंध में शिकायत की जा सकती हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डो से आ रही, शिकायतों का तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए। जिससे सफाई कार्य से लोगों को राहत मिले।
गंदगी फैलाने पर हुई जुर्माने की कार्यवाही
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों में डंप रॉ-मटेरियल के कारण नाली जाम एवं जल जमाव की स्थिति बन रही है, जो संक्रमण का कारण बनेगा। रॉ-मटेरियल डंप करने वालों पर प्राथमिकता से जुर्माने की कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में निगम द्वारा कल गंदगी फैलाने वाले 20 लोगों पर 3300 रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस दौरान उन्होंने सभी को गंदगी नहीं करने की चेतावनी देते हुए दोबारा गंदगी करने पर जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने समझाइश दी गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20230923 WA0015 सबस्टेशन यार्ड में रखे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स और लोहे चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20230923 WA0031 नोडल अधिकारी अपने दलों की ट्रेनिंग करवा लें पूरी-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250619 WA0080
गेल इंडिया को आवेदिका के जमीन का दोबारा मूल्यांकन करने का निर्देश
CHHATTISGARH RAIGARH June 19, 2025
IMG 20250619 WA0079
जिले में बीज उत्पादक कृषकों की संख्या में करें वृद्धि-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH June 19, 2025
IMG 20250619 WA0078
बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश: चार युवक व तीन नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH June 19, 2025
IMG 20250619 WA0077
जनजातीय उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रहे काम: सांसद राधेश्याम राठिया
CHHATTISGARH RAIGARH June 19, 2025
IMG 20250619 WA0076
शिक्षा स्थायी समिति की बैठक हुई सम्पन्न
CHHATTISGARH sakti June 19, 2025

Popular Post

IMG 20250619 WA0080
गेल इंडिया को आवेदिका के जमीन का दोबारा मूल्यांकन करने का निर्देश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?