Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: डेंगू नियंत्रण के लिए वैक्यूम स्प्रे से किए गए दवा का छिड़काव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया
IMG 20260301 123118
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260228 WA0007 1
बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260228 WA0008
स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से उमे सलमा सम्मानित
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » डेंगू नियंत्रण के लिए वैक्यूम स्प्रे से किए गए दवा का छिड़काव

डेंगू नियंत्रण के लिए वैक्यूम स्प्रे से किए गए दवा का छिड़काव

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20230920 WA0018

रायगढ़। बुधवार की दोपहर कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में डेंगू नियंत्रण को अधिक कारगर बनाने के लिए 9000 क्षमता वाली वैक्यूम टैंक से एंटी लार्वी दवा का स्प्रे कराया गया। पुलिस लाइन एवं केवड़ा बड़ी बस स्टैंड बैंक रोड क्षेत्र में कमिश्नर श्री चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री मरमट एवं उपायुक्त श्री सुतीक्ष्ण यादव ने खड़े होकर वैक्यूम टैंक से एंटी लार्वी दवा का छिड़काव कराया।
डेंगू नियंत्रण के लिए निगम प्रशासन द्वारा सुबह से शाम तक कार्य किया जा रहा है सुबह के समय संदिग्ध संवेदनशील क्षेत्र जहां पर भी डेंगू के केस मिले हैं या मिल रहे हैं वहां एंटी लार्वी दवा का छिड़काव डोर टू डोर कराया जा रहा है। इसी तरह दोपहर और शाम के समय मच्छरों के नियंत्रण के लिए फागिंग मशीन से धुंआ कराया जा रहा है। डेंगू नियंत्रण के लिए दवा छिड़काव को अधिक कारगर बनाने के लिए 9000 लीटर क्षमता वाले वेक्यूम मशीन का उपयोग किया गया। विशालकाय वैक्यूम मशीन में एंटी लार्वा गोल बनाया गया। इसके बाद पुलिस लाइन के संदिग्ध स्थान और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे बैंक रोड मोहल्ले के तरफ संदिग्ध स्थानों पर वैक्यूम स्प्रे से एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया। इसी तरह सुबह से ही 10 लोगों की टीम वार्ड क्रमांक 15, 17 और 18 में स्प्रे मशीन के साथ भेजा गया जो तीनों ही वार्ड के विभिन्न मोहल्ले के नाले गड्ढे घरों के अंदर कूलर एवं संदिग्ध स्थानों पर एंटी लार्वी टेमीफॉस दवा का छिड़काव किया गया। इधर निगम की टीम और स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा डेंगू फैले मोहल्ले में डोर टू डोर सर्वे कर उन्हें डेंगू के लक्षण, बचाव के तरीकों के साथ नियंत्रण संबंधित जानकारी दी जा रही है।

डेंगू से बचाव के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

रायगढ़, 18 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने डेंगू के कारण एवं लक्षण, उसके रोकथाम व बचाव के उपाय के संबंध में एडवायजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि डेंगू से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधान और जागरूक रह कर इससे बचा जा सकता है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। यह दिन में काटता है। पाँच से छह दिन बाद डेंगू के लक्षण नजर आते हैं। उन्होंने जिलेवासियों को डेंगू बीमारी से खुद को बचाने के लिए विभिन्न उपायों का पालन करने की सलाह दी है।

डेंगू से बचने यह उपाय है जरूरी

- Advertisement -
Ad image

बारिश के बाद अपने घर के आसपास पानी जमा होने की जांच करें। सभी पानी के कंटेनरों/ओवरहेड टैंकों आदि को ठीक से ढककर रखें। हफ्ते में एक बार घरों, कार्यालयों, कारखानों, स्कूलों आदि में सभी कूलरों और कंटेनरों को साफ कर के सुखाएं। हर हफ्ते फ्रिज की पिछली ट्रे में पानी जमा होने की जांच करें और उन्हें अच्छे से सुखाएं। पक्षियों और जानवरों को खिलाने वाले बर्तन डेंगू का कारण बनने वाले मच्छर के प्रजनन का संभावित स्रोत हैं, इसलिए इन्हें स्क्रब से साफ करें और हर हफ्ते पानी बदले। मच्छरों के काटने से बचने के लिए दिन के समय खुले हिस्सों पर मच्छर निरोधक दवा या लोशन का प्रयोग करें। मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े और लंबे कपड़े व पतलून पहनें जो हाथ और पैरों को ढकें। मच्छरों को दूर रखने के लिए जालीदार दरवाजे व खिड़कियां, मच्छर कॉइल वेपरमैट आदि का उपयोग करें। दिन के समय विशेष रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। उपरोक्त किसी भी तरीके से डेंगू के मरीजों को मच्छर के काटने से बचाएं। सुनिश्चित करें कि ईमारतों के आसपास के जमीनी क्षेत्रों में, छत पर कोई जलजमाव न हो और खुले स्थानो पर कोई टूटा हुआ फर्नीचर या कबाड़ न हो।

यह एहतियात है जरूरी
टूटे हुए मिट्टी के बर्तन, बोतलें, गमले, फूलदान आदि को बाहर या छतों पर एकत्र न होने दें। उपयोग में न होने पर डेजर्ट कूलर में पानी न छोड़ें। फूलों के गमलों के नीचे प्लेटें न रखें। पानी को बिना ढके या ठीक से ढके हुए कंटेनरों और टैंकोंं में न रखें। घरों, वर्कशॉप, गोदामों आदि के बाहर टायर न रखें। नारियल पानी पीने के बाद नारियल के छिलकों को खुले में न फेंके, क्योंकि इन छिलकों में बारिश का पानी जमा हो सकता है, जिससे मच्छर पनप सकते हैं। गिलास, कप, प्लेट, कुल्हड़ आदि जैसी डिस्पोजेबल वस्तुओं को खुले में न फेंकें क्योंकि इन वस्तुओं में भी पानी जमा होने से मच्छरों के प्रजनन का खतरा हो सकता है। डेंगू बुखार के रोगियों को एस्पिरिन और ब्रूफेन न दें, प्लेटलेट्स बहुत कम होने पर रक्त स्राव हो सकता है इसलिए टेबलेट पेरासिटामोल का उपयोग बुखार और शरीर दर्द के लिए किया जा सकता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230920 WA0016 स्वावलंबन की राह: महिला समूह तैयार कर रही हैं सेनेटरी पैड
Next Article download 38 दो विपत्तिग्रस्त परिवार को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

orignew project 41667151224 1743135159
बरमकेला में ‘महुआ’ का माफिया राज: होली से पहले गांव-गांव सज गई अवैध शराब की दुकानें, आबकारी विभाग बेखबर या बेअसर?
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ March 2, 2026
Picsart 26 03 01 11 58 18 323
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम खरसिया March 1, 2026
IMG 20260301 123118
खरसिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, 3-4 संदिग्ध हिरासत में
CHHATTISGARH खरसिया March 1, 2026
IMG 20260228 WA0007 1
बजट सत्र में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया
CHHATTISGARH रायपुर February 28, 2026
IMG 20260228 WA0008
स्व. रामभतेरी अग्रवाल प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार से उमे सलमा सम्मानित
CHHATTISGARH RAIGARH February 28, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?