Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीण महिला की जिंदगी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260312 WA0038
खरसिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं : ग्राम दर्रामुड़ा से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल, 2 रेफर
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260312 WA0024
नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260312 WA0020
करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260312 WA0018
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीण महिला की जिंदगी

जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीण महिला की जिंदगी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 22, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250422 WA0035

एमसीबी/ 22 अप्रैल 2025/ जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर के ग्राम तिलौली में हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत नल से जल को पहुंचाने का सपना साकार हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत इस बस्ती के लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल से ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है और इसकी एक मिसाल ग्राम तिलौली की निवासी शांति देवी की प्रेरणादायक कहानी है।
शांति देवी एक सामान्य ग्रामीण महिला हैं, जिनका जीवन कभी पानी के लिए संघर्ष में बीतता था। अपने परिवार के लिए पानी लाने उन्हें लंबी दूरी तय कर खेतों के रास्ते हैंड पंप तक जाना पड़ता था। यह प्रक्रिया न केवल उनके कीमती समय को बर्बाद करता था, बल्कि उनके परिवार के स्वास्थ्य जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुए जल जीवन मिशन से शांति देवी और उनके परिवार की जिंदगी बदल गई है। जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी दूर-सुदूर गाँवों के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना है। जिसके लिए केंद्र सरकार 3 लाख 60 हजार करोड़ रूपए खर्च कर रही है। यह मिशन न केवल पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि जल संरक्षण, प्रदूषण रहित जल की पहचान, और जल प्रबंधन जैसे कार्यों पर भी काम कर रहा है।
*गांव में वर्षों तक रही पानी की समस्या*
तिलौली जैसे दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय तक स्वच्छ पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और छोटे मोटे कुओं और नाले पर निर्भर थी। इन स्रोतों की स्वच्छता और उपलब्धता अक्सर अनियमित रहती थी। जिससे जल जनित बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम थी। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए घंटों लंबी दूरी तय करनी पड़ता था। जिससे उनकी शिक्षा और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था।
*स्वच्छ पानी ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी*
जल जीवन मिशन के प्रभाव ने तिलौली के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। महिलाओं और बच्चों का समय और श्रम की बचत होती है, वे लोग अपना समय अब शिक्षा, खेती और अन्य उत्पादक कार्यों में लगा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल ने जल जनित बीमारियों की घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया है। शांति देवी ने इस योजना का व्यक्तिगत रूप से लाभ उठाया और इसे ग्रामीणों के लिए जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह पहल हमारे जैसे गांवों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बना रही है। अब हमारा जीवन पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुरक्षित हो गया है।
*प्रेरणा का स्रोत बना गांव तिलौली*
तिलौली की सफलता अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। जल जीवन मिशन योजना ने साबित किया है कि सही दिशा में किए गए ठोस प्रयासों से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वस्थ बनाया जा सकता है। यह कहानी केवल सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की नहीं, बल्कि गांव वासियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़े कदम है। ग्राम तिलौली अब पूरे जिले के लिए एक मॉडल गांव के रूप में उभर रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250422 WA0034 प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
Next Article IMG 20250422 WA0036 डुप्लीकेट होलोग्राम के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में दो स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026
IMG 20260312 WA0038
खरसिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं : ग्राम दर्रामुड़ा से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल, 2 रेफर
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 12, 2026
IMG 20260312 WA0024
नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026
IMG 20260312 WA0020
करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 12, 2026
IMG 20260312 WA0018
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?